'KKR की गेंदबाजी को हलवा बनाकर...', पूर्व भारतीय दिग्गज ने रोहित शर्मा पर की बड़ी भविष्यवाणी

केकेआर का तेज गेंदबाजी विभाग इस बार कमजोर है. टीम के 3 मुख्य तेज गेंदबाज सीजन से पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी का मानना है कि रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे.

Cricket News - 2026-03-29T175934.241
1 / 6

Rohit Sharma vs KKR stats: आईपीएल 2026 में दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच पर सभी की निगाहें हैं, क्योंकि रोहित शर्मा लंबे समय बाद क्रिकेट के एक्शन में नजर आएंगे. हालांकि मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.  

विज्ञापन

केकेआर के गेंदबाजों का बनेगा हलवा

केकेआर के गेंदबाजों का बनेगा हलवा2 / 6

क्रिस श्रीकांत का मानना है कि रोहित शर्मा केकेआर के गेंदबाजों का हलवा बनाकर खा जाएंगे. वह इस टीम के खिलाफ रन बनाना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

पूर्व दिग्गज की भविष्यवाणी

पूर्व दिग्गज की भविष्यवाणी3 / 6

उन्होंने कहा "कुछ साल पहले रोहित शर्मा के लिए केकेआर हलवे की तरह थी. कल वो उनकी गेंदबाजी की धज्जियां ऐसे उड़ा देंगे जैसे हलवा खाते हैं. केकेआर उनकी बादाम हलवे वाली टीम है. केकेआर के सामने आते ही रोहित सहज महसूस करते हैं."

मुंबई काफी मजबूत

मुंबई काफी मजबूत4 / 6

उन्होंने आगे कहा "मुंबई को तो निश्चित रूप से जीतना चाहिए. मेरा मानना ​​है कि उनका पलड़ा 75-25 से भारी है. एमआई ने हर मोर्चे पर मजबूती दिखाई है और वे 10 में से 9.5 अंक पाने वाली टीम है. केकेआर ने नीलामी में अच्छा प्रदर्शन किया. मुस्तफिजुर को चुनना एक अच्छा फैसला था."

विज्ञापन

3 तेज गेंदबाज बाहर

3 तेज गेंदबाज बाहर5 / 6

आईपीएल 2026 से पहले केकेआर के तीन मुख्य गेंदबाज बाहर हो चुके हैं, जिनमें हर्षित राणा, आकाशदीप और मुस्ताफिजुर रहमान का नाम शामिल है. ऐसे में टीम का तेज गेंदबाजी विभाग इस बार कागजी तौर पर कमजोर दिख रहा है.

शानदार आंकड़े

शानदार आंकड़े6 / 6

रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 38 से ज्यादा की औसत के साथ 1 हजार से अधिक रन भी बनाए हैं. आईपीएल 2012 में हिटमैन केकेआर के खिलाफ शतक भी ठोक चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन