PBKS के खिलाफ ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं? RCB के खिलाफ कोहनी में लगी थी चोट, कोच ने दिया अपडेट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हर किसी के मन में सवाल था कि क्या लखनऊ के लिए ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं. टीम के गेंदबाजी कोच की तरफ से इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

IPL 2026 PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के खेलने को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है. आरसीबी के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पंत की कोहनी में चोट लग गई थी, जिसके बाद वो काफी दर्द में भी नजर आए थे. ऐसे में पंजाब के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं इसका जवाब टीम के गेंदबाजी कोच की तरफ से दिया गया है.
कोहनी में लगी थी गेंद
2 / 6जोश हेजलवुड की 145 की रफ्तार से गेंद ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करते हुए कोहनी में जाकर लगी थी. इसके बाद वो काफी दर्द में नजर आए थे. उस मैच में उनका बल्ला नहीं चला था और वो केवल एक रन ही बना पाए थे.
पूरी तरह फिट हैं पंत
3 / 6पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ऋषभ पंत की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेडिकल स्कैन में खुलासा हुआ है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. गेंद लगने से उनको कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है.
क्या बोले गेंदबाजी कोच?
4 / 6लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मैच से पहले कहा, वो पूरी तरह से ठीक हैं और कल खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसे में अब पंत का इस मैच में खेलना तय नजर आ रहा है.
पंत को ढूंढनी होगी फॉर्म
5 / 6ऋषभ पंत आईपीएल 2026 में अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले अब तक 5 मैचों में महज 26 की औसत से 104 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 122.35 का रहा है. ऐसे में पंजाब के खिलाफ वो अपनी फॉर्म तलाशने के लिए लिए उतरेंगे.
किस नंबर पर है LSG की टीम?
6 / 6लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन भी जूझती हुई नजर आ रही है. टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 5 मैच खेले हैं जिसमें से केवल 2 मैचों में ही जीत दर्ज की है तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना किया है. इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है.