ICC ने किया वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी का ऐलान, चैंपियन टीम हो जाएगी मालामाल
आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड के पास है. टूर्नामेंट का आगाज शुरू होने में अब महज 2 महीने रह गए हैं. ऐसे में आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान भी कर दिया है.

आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब महज 60 दिन रह गए हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका की भिड़ंत होगी. महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है.
आईसीसी ने किया प्राइज मनी का ऐलान
2 / 6पिछली बार की तुलना में आईसीसी ने लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा प्राइज मनी का ऐलान किया है. महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए कुल पुरस्कार राशि बढ़ाकर 8,764,615 अमेरिकी डॉलर कर दी गई है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मिले थे करोड़ों रुपये
3 / 6इससे पहले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आईसीसी की ओर से 7,958,077 अमेरिकी डॉलर दिए गए थे. लेकिन इस बार रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है.
2,340,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे
4 / 6चैंपियंस टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 2,340,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जबकि उपविजेताओं को 1,170,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे. इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 675,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे.
सभी टीमों को 247,500 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा
5 / 6इसके अलावा लीग चरण में प्रत्येक जीत पर टीम को 31,154 अमेरिकी डॉलर प्राप्त होंगे. इसके अलावा इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को 247,500 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिलेगा.
सीईओ संजोग गुप्ता ने जताई खुशी
6 / 6आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा "महिला क्रिकेट का विकास लगातार तेज हो रहा है, और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 12 टीमों तक विस्तार, साथ ही रिकॉर्ड पुरस्कार राशि, एक मजबूत और अधिक प्रतिस्पर्धी वैश्विक खेल के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है."