'टीम में जगह के लायक नहीं!' शाहीन अफरीदी पर फूटा पाक दिग्गज का गुस्सा, कप्तानी विवाद ने पकड़ा तूल
पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बांग्लादेश का दौरा किया था, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. हालांकि पाकिस्तान को सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी. टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. अब सीरीज हारने के बाद शाहीन अफरीदी की आलोचना पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की है.

राशिद लतीफ का बयान आया सामने
2 / 6पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ का मानना है कि शाहीन अब टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के भी लायक नहीं हैं, कप्तानी तो बहुत दूर की बात है.
अफरीदी की हुई आलोचना
3 / 6टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अफरीदी की आलोचना चारों ओर हो रही है. पाकिस्तान में चर्चा तेज है कि टी-20 कप्तान सलमान अली आगा की जगह शाहिन अफरीदी को कप्तानी सौंपी जाए.
प्लेइंग 11 के लायक नहीं
4 / 6लेकिन राशिद का मानना है कि कप्तानी तो दूर वह प्लेइंग 11 में जगह बनाने के भी लायक नहीं हैं. उन्होंने कहा अब समय खत्म हो चुका है और लोग उन्हें कप्तानी दिलाने के लिए जो अभियान चला रहे हैं, उसका कोई आधार नहीं है क्योंकि वे फिलहाल टीम में रहने लायक भी नहीं हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन
5 / 6बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में शाहिन ने पाकिस्तान के लिए 3 मैच में केवल 4 विकेट झटके. वह इस सीरीज में खासा कमाल नहीं कर पाए.
साल 2022 से धार हुई खत्म
6 / 6क्रिकेट पंडितों का मानना है कि साल 2022 में हुई सर्जरी के बाद शाहिन में वह धार नहीं, बची जिसके लिए वह जाने जाते थे. उनकी रफ्तार और स्विंग में कमी हुई है.