Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत के 7 हीरो, जिन्होंने टीम को दिलाया रणजी का पहला खिताब

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने 28 फरवरी को हुबली में खेले गए फाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. टीम ने पूरे 2025-26 सीजन में प्रदर्शन शानदार किया और अपना खिताबी सूखा खत्म किया. यहां जानिए उन 7 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने जम्मू-कश्मीर की इस ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई.

Ranji Trophy 2025-26
1 / 9
Ranji Trophy 2025-26

विज्ञापन

2 / 9

Ranji Trophy 2025-26: 28 फरवरी 2026 का दिन जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. हुबली के मैदान पर कर्नाटक जैसी दिग्गज टीम को हराकर J&K ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर वाकई इतिहास रच दिया है. वैसे तो 2025-26 रणजी सीजन में J&K की पूरी टीम ही शानदार फॉर्म में रही, लेकिन फिर भी टीम से 7 खास खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें जीत का असली हीरो कहा जा सकता है.

विज्ञापन

3 / 9

1. आकिब नबी - 'प्लेयर ऑफ द सीरीज': सीजन के सबसे बड़े सुपरस्टार. फाइनल में उन्होंने कर्नाटक की बल्लेबाजी को तहस-नहस करते हुए 5 विकेट झटके. जिसमें केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और करुण नायर जैसे दिग्गजों को आउट करना शामिल रहा. इस सीजन में उन्होंने कुल 60 विकेट लेकर इतिहास बनाया और वह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुने गए

4 / 9

2. शुभम पुंडीर - 'प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच': फाइनल की पहली पारी में जब दबाव सबसे ज्यादा था, तब पुंडीर ने 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उनकी इसी पारी की बदौलत J&K ने 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. उन्हें फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

विज्ञापन

5 / 9

3. कामरान इकबाल: सलामी बल्लेबाज कामरान ने दूसरी पारी में कर्नाटक के गेंदबाजों को थका दिया. उन्होंने 160 रनों की नाबाद पारी खेली और यह सुनिश्चित किया कि कर्नाटक मैच में वापसी की कोई उम्मीद न कर सके.

6 / 9

4. साहिल लोत्रा: साहिल लोत्रा का प्रदर्शन भी फाइनल में पूरी तरह से ऑलराउंड रहा. पहली पारी में महत्वपूर्ण 72 रन बनाने के बाद, दूसरी पारी में उन्होंने शानदार नाबाद 101 रन बनाए.

विज्ञापन

7 / 9

5. पारस डोगरा: इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान पारस डोगरा की अनुभवी कप्तानी का भी अहम रोल रहा जिन्होंने टीम को एक सूत्र में पिरोया. फाइनल में उन्होंने 70 रनों की कप्तानी पारी खेली. इसी सीजन के दौरान उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने 10,000 रन भी पूरे किए, जो उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

8 / 9

6. अब्दुल समद: अब्दुल समद को J&K के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है. फाइनल में उन्होंने भी 61 रनों की तेज पारी खेलकर रन गति को बनाए रखा. उनकी मौजूदगी ने कर्नाटक के स्पिनरों को कभी सेटल नहीं होने दिया.

विज्ञापन

9 / 9

7. यावर हसन: यावर हसन रणजी ट्रॉफी फाइनल में J&K के मिडल ऑर्डर की जान रहे. पहली पारी में उन्होंने 88 रनों की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन