भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 1 रन से रह गई ट्रिपल सेंचुरी, बल्लेबाज भी रह गया हताश
Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी का सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं. बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक ऐसा वाकया देखने को मिली जिसने क्रिकेट प्रेमी का दिल तोड़ दिया. इस मैच में एक खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए 299 के स्कोर तक पहुंचा लेकिन तिहरा शतक जड़ने से चूक गया. भारत के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई खिलाड़ी 299 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा के पवेलियन लौट गया हो.

2 / 6बंगाल की टीम ने इस मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. टीम ने पहली पारी में आंध्र प्रदेश के गेंदबाजों को जमकर थकाया. टीम ने 199.1 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए 629 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
3 / 6टीम का पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे सुदीप कुमार घरामी अलग ही लय में नजर आए. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 596 गेंदों में 299 रनों की उम्दा पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 31 चौके और 6 छक्के भी निकले.
4 / 6299 रन के स्कोर पर सुदीप कुमार घरामी शेख रशीद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और उनका सपना अधूरा रह गया. भारत के क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई खिलाड़ी 299 के स्कोर पर पहुंचा लेकिन अपना तिहरा शतक पूरा नहीं कर पाया.
5 / 6फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वो इस अनचाहे रिकॉर्ड को बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो और ग्लैमॉर्नग के माइक पॉवेल जो कि 299 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. पॉवेल सैल 2006 में एक काउंटी मैच में तिहरा शतक जड़ने से चूके थे.
6 / 6इस पारी में सुदीप कुमार घरामी सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनकी इस कमाल की पारी के दम पर बंगाल की टीम ने पहली पारी में 629 रनों का स्कोर खड़ा किया है.