WWE में Randy Orton की अगली वापसी का ब्लॉकबस्टर ऐलान, इस बड़े इवेंट में मचाएंगे तबाही!

WWE समरस्लैम 2026 में फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा मिला. लंबे समय बाद रैंडी ऑर्टन ने टीवी पर वापसी की. उन्हें देखकर सभी खुश हो गए थे. अब उनकी अगली उपस्थिति के बारे में भी जानकारी मिल गई है. आइए आपको बताते हैं.

WWE
1 / 6

Randy Orton: WWE में रैंडी ऑर्टन ने धमाकेदार वापसी कर ली है. हाल ही में हुए समरस्लैम 2026 में ऑर्टन ने आकर दर्शकों को शानदार सरप्राइज दिया. ऑर्टन का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. ट्रिपल एच ने उन्हें बड़े इवेंट के लिए बुक किया. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि वो अगली बार टीवी पर कब नज़र आएंगे. दर्शकों को उन्हें दोबारा देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वो बहुत जल्द टीवी पर दिखेंगे. आइए आपको बताते हैं कि उनकी अगली उपस्थिति कब होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 में मिली थी हार

रेसलमेनिया 42 में मिली थी हार 2 / 6

अप्रैल, 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर रही. वहां पर लगा था कि रैंडी नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐस नहीं हुआ. कोडी ने मैच में जीत हासिल कर टाइटल रिटेन किया. रैंडी ने मैच के बाद भी कोडी के ऊपर हमला किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम में की वापसी

समरस्लैम में की वापसी3 / 6

हाल ही में हुए समरस्लैम 2026 में सीएम पंक ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की. मैच के बीच में रैंडी ऑर्टन ने आकर कोडी को RKO लगाया. रैंडी की वजह से कोडी को टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा. पंक ने अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

SmackDown में आएंगे रैंडी ऑर्टन

SmackDown में आएंगे रैंडी ऑर्टन4 / 6

समरस्लैम के बाद इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार होने वाला है. शो के लिए रैंडी ऑर्टन को भी एडवर्टाइज किया गया है. रैंडी वहां पर फैंस को संबोधित करेंगे. हो सकता है कि शो की शुरुआत ही ऑर्टन करें. वो आएंगे तो फिर कोई ना कोई बवाल मचना तय है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स से हो सकता है पंगा

कोडी रोड्स से हो सकता है पंगा5 / 6

रैंडी ऑर्टन की वजह से कोडी रोड्स को टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा है. कोडी जरूर इसका बदला लेना चाहेंगे. वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में रैंडी के ऊपर हमला कर सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है. कोडी को एक बार फिर आरकेओ पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

दोनों के बीच हो सकता है मुकाबला

दोनों के बीच हो सकता है मुकाबला6 / 6

रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर ये बता दिया है कि उनकी राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. रेसलमेनिया के बाद भी उन्होंने इस बात के संकेत दिए थे. रैंडी और रोड्स के बीच आगे जाकर अब मैच होना तय है. आने वाले किसी बड़े इवेंट में दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन