बीच सीजन राजस्थान रॉयल्स की बदलेगी जर्सी, जानिये ऐसा करने के पीछे की बड़ी वजह

आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन भी अच्छा रहा है. टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम प्लेऑफ के बेहद करीब खड़ी है. इसी बीच राजस्थान की जर्सी बदल दी गई है. 9 मई को होने वाले मुकाबले में राजस्थान पिंक जर्सी पहनकर उतरेगी. आइए जानते हैं क्यों?

Cricket News - 2026-05-07T100234.285
1 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शानदार रहा है, रियान पराग की अगुवाई में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. राजस्थान ने अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान टीम ने 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. अब बीच सीजन राजस्थान की जर्सी बदलने वाली है. इसका मकसद भी खास है.  

विज्ञापन

राजस्थान ने लॉन्ची की नई जर्सी

राजस्थान ने लॉन्ची की नई जर्सी2 / 6

राजस्थान रॉयल्स ने बीच सीजन नई गुलाबी जर्सी को लॉन्च किया है. जिसे टीम 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में पहनेगी. यह कदम पिंक प्रॉमिस का हिस्सा है , जो राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व में बदलाव लाना है.

विज्ञापन

क्या है मकसद?

क्या है मकसद?3 / 6

इसके अलवा राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने ये भी प्रतिज्ञा ली है कि 9 मई के मैच में लगाए गए प्रत्येक छक्के से राजस्थान के छह घरों में रोशनी होगी. बता दें कि राजस्थान हर साल एक या दो मैच पिंक जर्सी में पहनती है.

आरसीबी भी करती है पहल

आरसीबी भी करती है पहल4 / 6

इसके अलावा आईपीएल में केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि आरसीबी भी हर साल अपने एक मैच ग्रीन जर्सी में पहनती है. आरसीबी पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन जर्सी पहनती है.

विज्ञापन

सीजन से पहले हुआ था बड़ा बदलाव

सीजन से पहले हुआ था बड़ा बदलाव5 / 6

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान में बड़ा बदलाव हुआ था. टीम के नियामित कप्तान संजू सैमसन का सीएसके में ट्रेड हुआ था. इसके बाद रियान पराग को जिम्मा दिया गया. पराग ने शानदार कप्तानी भी अब तक की है.

अंक तालिका में राजस्थान कहां पर?

अंक तालिका में राजस्थान कहां पर?6 / 6

राजस्थान अंक तालिका में फिलहाल चौथे नंबर पर है. टीम के पास 12 अंक हैं. बचे हुए 4 मैच में राजस्थान को शानदार प्रदर्शन करना होगा. प्लेऑफ की रेस में राजस्थान का पलड़ा ज्यादा भारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन