फिर बाहर आया विराट के टेस्ट से रिटायरमेंट का जिन्न! इस दोस्त की गुजारिश पर भी नहीं रुके थे किंग कोहली

R Ashwin On Virat Kohli's Test Retirement: टीम इंडिया के पूर्व स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट को लेकर चल रही बहस को एक बार फिर से हवा दे दी है. उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज के साथ हुई अपनी बातचीत का राज़ खोला है. कोहली ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से ठीक पहले, इस फॉर्मेट से अचानक संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. इस बल्लेबाज का आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था.

Virat Kohli Test
1 / 7
Virat Kohli Test

हालांकि कोहली अभी भी वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं, लेकिन इस बात पर काफी बहस हो रही है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना चाहिए था या नहीं. अश्विन ने कहा कि कोहली में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और उन्होंने ये भी सलाह दी थी कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में सोचना चाहिए. हालांकि उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि ये फैसला लेना उनके लिए 'आसान नहीं' होगा.

विज्ञापन

2 / 7

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैंने उनसे डायरेक्टली कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में अभी भी उनका खेल बाकी है. टेस्ट क्रिकेट में अभी भी कुछ बचा हुआ था, लेकिन सच कहूं तो, अब ठीक है. भारत में लोगों की सोच (परसेप्शन) को लेकर एक समस्या है.'

विज्ञापन

3 / 7

अश्विन ने आगे कहा, 'उन्होंने संन्यास ले लिया है. मेरा मतलब है, अगर आप विराट के वैल्यूज और उसूलों के नजरिए से देखें, तो उन्होंने हमेशा टीम को सबसे ऊपर रखा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने हमेशा यही कहा है कि टीम सबसे ज्यादा जरूरी है और हमें जीतना ही है. उन्होंने ये सारी बातें कही हैं. और अब अगर वह ये कहें कि 'ठीक है, मैंने संन्यास ले लिया था, लेकिन अब मैं वापस आना चाहता हूं', तो उनके लिए ये फैसला लेना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. फिर भी मेरा पक्का मानना ​​है कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है.'

4 / 7

जैसे-जैसे आरसीबी अपने आईपीएल खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रही है, टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को आने वाले मुश्किल वक्त को लेकर आगाह किया है. ये मुश्किल वक्त उन्हें टूर्नामेंट के 19वें सीजन में झेलना पड़ सकता है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च को होगी.

विज्ञापन

5 / 7

आरसीबी ने 2025 के सीजन में अपना पहला IPL खिताब जीता था, अब वो अपने खिताब के बचाव की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी. इसके बाद टूर्नामेंट के पहले स्टेज में, 5 अप्रैल को होने वाले एक और घरेलू मुकाबले में उनका सामना 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

6 / 7

आरसीबी ने शनिवार को बेंगलुरु में अपना प्रिपरेटरी कैंप शुरू कर दिया है. इस शिविर का पहला ट्रेनिंग सेशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने आरसीबी टीम के साथियों को चेतावनी दी कि 2026 का आईपीएल सीजन ज्यादा चैलेंजिंग होगा; क्योंकि वो मौजूदा चैंपियन हैं, इसलिए दूसरी टीमें उन्हें हराने के लिए अपनी कोशिशें दोगुनी कर देंगी.

विज्ञापन

7 / 7

टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान, कोहली ने खास तौर से भारतीय खिलाड़ियों के एक छोटे ग्रुप से बात की और उनसे आने वाले हफ्तों में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने की गुजारिश की है. कोहली ने अपने साथियों से कहा, 'पिछले साल हमने जो हासिल किया, उसे पाने के लिए हमने पिछले 2-3 सीजन में बहुत कड़ी मेहनत की थी, और अब यह और भी मुश्किल होने वाला है क्योंकि दूसरी टीमें हमारे खिलाफ पूरी ताकत से उतरेंगी.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन