सिगरेट कांड को लेकर रियान पराग पर बरसे अश्विन, बड़े भाई बनकर कराया जिम्मेदारी का अहसास

R Ashwin On Riyan Parag Vaping Controversy: रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग से जुड़ा वैपिंग वाला मामला आसानी से टाला जा सकता था. 24 साल के पराग को 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट हुए कैमरों में कैद कर लिया गया था.

Riyan Parag Vaping
1 / 6

अश्विन ने रियान पराग को लेकर सहानुभूति जताई और कहा कि वो नहीं चाहेंगे कि किसी युवा खिलाड़ी को ऐसी स्थिति से गुजरना पड़े. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने राय दी कि खिलाड़ियों को पब्लिक प्लेस पर ऐसी एक्टिविटीज में शामिल नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

2 / 6

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि ये एक ऐसी स्थिति है जिसे टाला जा सकता था. मैं नहीं चाहता कि खिलाड़ी ऐसी चीजों में फंसें. मैं सच में किसी युवा खिलाड़ी के लिए ऐसा नहीं चाहता. और ये थोड़ा सेंसेटिव भी है. मुझे लगता है कि हर तरफ से, अगर हम कई चीजों को देखें, तो इसे टाला जा सकता था. कभी-कभी ये एक निजी पसंद होती है, लेकिन आपकी निजी पसंद आपकी निजी जगह पर ही होनी चाहिए. अगर आप ये सब सार्वजनिक जगह पर करते हैं, तो इसे बहुत आसानी से टाला जा सकता है.'

विज्ञापन

3 / 6

ड्रेसिंग रूम में रियान पराग के वैपिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया. फैंस की आलोचना के अलावा, इस ऑलराउंडर पर बीसीसीआई ने उनकी मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भी लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया.

4 / 6

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि आईपीएल टीम के कप्तान के तौर पर रियान पराग को और ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि गुवाहाटी में जन्मे इस क्रिकेटर को ये ध्यान रखना चाहिए कि वह कई युवा क्रिकेटरों के लिए इंस्पिरेशन हैं.

विज्ञापन

5 / 6

इस दिग्गज स्पिनर ने उसी वीडियो में कहा, 'एक बड़े भाई के तौर पर, मैं रियान पराग से बस इतना कहना चाहता हूं कि आपकी निजी जिंदगी में जो कुछ भी होता है, उससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है. कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता. लेकिन आप जो कुछ भी करना चाहते हैं, उसे अपनी निजी जगह पर करें, क्योंकि आप एक कप्तान हैं, एक फ्रेंचाइजी के लीडर हैं, और शायद दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स और युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं.

6 / 6

अश्विन ने समझाते हुए कहा, 'तो, एक जिम्मेदारी होती है. उस युवा खिलाड़ी के लिए मेरे मन में गहरी सहानुभूति और हमदर्दी है, लेकिन साथ ही, मेरा पूरा मानना ​​है कि इन सभी चीजों से बचा जा सकता है और बचना भी चाहिए.' आईपीएल 2026 में पराग को अपनी फॉर्म पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा है. इस टैलेंटेड बल्लेबाज ने 9 मैचों में 124.46 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 117 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन