'टीम इंडिया ज्यादा आगे तक नहीं जाएगी...', आर अश्विन ने भारतीय टीम पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान को हराकर की. इसके बाद भी आर अश्विन को लगता है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में ज्यादा आगे तक नहीं जा पाएगी.

Cricket News - 2026-06-15T192133.618
1 / 6

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था. पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी. टीम इंडिया ने 64 रनों से बाजी मारी थी. इसके बाद भी आर अश्विन को लगता है कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में आगे नहीं जा पाएगी. टीम में पावर की कमी है. Photo Credit: X  

विज्ञापन

भारतीय टीम की कमजोर कड़ी को किया उजागर

भारतीय टीम की कमजोर कड़ी को किया उजागर2 / 6

अश्विन ने कहा "मुझे यकीन नहीं है कि भारत इस टी20 विश्व कप में बहुत आगे जा पाएगा क्योंकि बल्लेबाजी क्रम में पावर हिटिंग की कमी है. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और स्पिन गेंदबाजी ने एक बार फिर निर्णायक भूमिका निभाई, लेकिन टीम में अभी भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की तरह गहराई की कमी है."   Photo Credit: X

विज्ञापन

टीम इंडिया को क्या कहा?

टीम इंडिया को क्या कहा?3 / 6

उन्होंने आगे कहा "भारत के बल्लेबाजी संयोजन में पावर हिटिंग विकल्पों की थोड़ी कमी दिखती है, जो मजबूत प्रतिद्वंदियों के खिलाफ कठिन मैचों में चिंता का विषय बन सकती है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी क्रम की तुलना में, भारत की टीम की गहराई एक बड़ी चिंता का विषय है."   Photo Credit: X

भारतीय बल्लेबाजों ने की थी धीमी बल्लेबाजी

भारतीय बल्लेबाजों ने की थी धीमी बल्लेबाजी4 / 6

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कई बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी की थी. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुद 35 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली थी. दीप्ति शर्मा ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए थे. Photo Credit: X

विज्ञापन

ऋचा घोष ने संभाला था मोर्चा

ऋचा घोष ने संभाला था मोर्चा5 / 6

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए थे. टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा अंत में ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए थे. Photo Credit: X

भारत ने दर्ज की थी जीत

भारत ने दर्ज की थी जीत6 / 6

लक्ष्य का पीथा कपते हुए पाकिस्तान 17 ओवर में ही 106 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर पाया. सबसे ज्यादा रन मुनीबा अली ने बनाए. उन्होंने 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली थी. Photo Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन