Quinton de Kock ने तूफानी शतक से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में क्विंटन डिकॉक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर तबाही मचाई. डिकॉक ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने कैरेबियाई टीम को 7 विकेट से हराया. अपनी इस पारी के दौरान डिकॉक ने कई बड़े रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर डाले.

Quinton de Kock
1 / 6
Quinton de Kock

विज्ञापन

2 / 6

क्विंटन डिकॉक साउथ अफ्रीका की ओर से दो बार 200 प्लस स्कोर का सफलतापूर्वक चेज करने में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 10 गगनचुंबी सिक्स जमाए.0

विज्ञापन

3 / 6

डिकॉक साउथ अफ्रीका की ओर से एक पारी में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में डिकॉक से ऊपर सिर्फ रिचर्ड लेवी का नाम है, जिन्होंने 2012 में खेली विस्फोटक पारी के दौरान 13 सिक्स जमाए थे.

4 / 6

क्विंटन डिकॉक साउथ अफ्रीका की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. डिकॉक से पहले प्रोटियाज टीम की ओर से यह कारनामा डेविड मिलर और रिले रोसौव ही कर सके हैं.

विज्ञापन

5 / 6

क्विंटन डिकॉक साउथ अफ्रीका की तरफ से मेंस टी-20 में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. डिकॉक के बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 8वां शतक निकला.

6 / 6

क्विंटन डिकॉक एक वेन्यू पर दो शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. डिकॉक के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में यह कारनामा सिर्फ न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ही कर सके हैं. सुपरस्पोर्ट्स पार्क में डिकॉक ने दूसरा शतक जमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन