IPL 2026 से पहले कोच रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को दिया गुरुमंत्र, इस फॉर्मूले से जीतेंगे ट्रॉफी!

IPL 2026: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले कोच रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को गुरुमंत्र दिया है. पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को ट्रॉफी जीतने के लिए एक खास फॉर्मूला बताया है.

Punjab Kings
1 / 8
Punjab Kings

IPL 2026, Punjab Kings: आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पिछले सीजन पंजाब की टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हारकर ट्रॉफी उठाने से चूक गई थी. अब नए सीजन से पहले हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी जीतने के लिए गुरुमंत्र दिया है.  

विज्ञापन

रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को दिया गुरुमंत्र

रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को दिया गुरुमंत्र2 / 8

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कोच रिकी पोंटिंग ने टीम के खिलाड़ियों को साफ संदेश दे दिया है कि अगर ट्रॉफी जीतनी है, तो पूरी तरह फिट और तैयार रहना होगा. पोंटिंग का कहना है कि ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक तीनों तरीके से चुस्त रहना होगा. साथ ही, पिछले सीजन के अच्छे प्रदर्शन से कॉन्फिडेंस भी लेना जरूरी है.

विज्ञापन

शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से रहे तैयार - पोंटिंग

शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से रहे तैयार - पोंटिंग3 / 8

पोंटिंग ने कहा, "यह ट्रेनिंग है, यह तैयारी है. यह 31 तारीख को होने वाले पहले मैच के लिए खुद को शारीरिक, तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार करने के बारे में है. मैं चाहता हूं कि आप पीछे मुड़कर देखें और सोचें कि आपने पिछले साल इस टीम में क्या योगदान दिया और उसी ने हमें एक अच्छी टीम बनाया."

'गलतियां खेल का हिस्सा हैं'

'गलतियां खेल का हिस्सा हैं'4 / 8

पोंटिंग ने खिलाड़ियों को ये भी समझाया कि टीम प्लान के हिसाब से खेलना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा करते हुए गलती हो भी जाए तो निराश होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ''गलतियां खेल का हिस्सा हैं. हम सब गलतियां करते हैं. कैच छूटे, खराब शॉट हो या खराब ओवर, लेकिन अगर आप सही प्लान पर टिके हैं तो वह मेरी नजर में गलती नहीं है.”

विज्ञापन

IPL 2025 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन

IPL 2025 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन5 / 8

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम 11 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि, फाइनल में RCB के हाथों 6 रन से मिली हार के कारण टीम अपनी पहली ट्रॉफी जीतने से चूक गई. फाइनल को छोड़ दें तो पूरी लीग में टीम छाई रही और 14 में से 9 मैच जीतकर 19 पॉइंट्स के साथ टेबल टॉप किया था.

श्रेयस अय्यर ने किया था कमाल का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने किया था कमाल का प्रदर्शन6 / 8

पिछले सीजन श्रेयस ने बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया. श्रेयस ने 17 पारियों में 604 रन ठोके और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने. अब वह आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को आईपीएल चैंपियन बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

पहले फेज में पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

पहले फेज में पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल7 / 8

पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को मुल्लानपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स, 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी.

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड8 / 8

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन