PSL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, जानें किस बात की मिली सजा
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल 2026 की शुरुआत लगभग साथ में ही हुई थी. जिसके कारण ही खिलाड़ियों को इन दोनों लीग में से किसी एक को चुनना पड़ा. वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्होंने पीएसएल को बीच में छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया.

PSL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फिलहाल खेला जा रहा है. इस लीग में कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए तो उनकी जगह पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेल रहे खिलाड़ी आ गए. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बहुत ज्यादा नाराज है. अब उन्होंने लीग छोड़ने वाले एक स्टार खिलाड़ी पर 1 साल का बैन लगा दिया है. ये खिलाड़ी फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा है.
दासुन शनाका ने छोड़ा था पीएसएल
2 / 6पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में दासुन शनाका लाहौर कलंदर की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने इस लीग को बीच में ही छोड़कर आईपीएल 2026 का हिस्सा बनने का अहम फैसला किया. जिसके कारण ही शनाका विवादों में आ गए थे.
आईपीएल 2026 से जुड़े शनाका
3 / 6राजस्थान रॉयल्स के सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया. शनाका फिलहाल राजस्थान की टीम का हिस्सा है.
शनाका पर लगा 1 साल का बैन
4 / 6पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस फैसले से खुश नहीं था. जिसके कारण ही अब उनके ऊपर 1 साल का बैन लगा दिया गया है. जिसके बारे में अब क्रिकबज पर रिपोर्ट आई है. शनाका के प्रतिक्रिया का अब इंतजार किया जा रहा है.
ब्लेसिंग मुज़ारबानी
5 / 6पीसीबी ने इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी पर भी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने के कारण 2 साल का बैन लगाया था. ब्लेसिंग अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं.
श्रीलंकाई कप्तान हैं शनाका
6 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर दासुन शनाका मौजूदा समय में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने श्रीलंकाई टीम की कप्तानी भी की थी. जहां पर उन्होंने सुपर 8 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी.