PSL 2026 में इन 5 स्टार गेंदबाजों ने ढाया कहर, लिस्ट में एक भी विदेशी नाम नहीं

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हुई थी. टूर्नामेंट के अब तक 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां पर गेंदबाजों का भी दबदबा टूर्नामेंट में साफ नजर आ रहा है. अब तक इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी गेंदबाज ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

Hasan Ali PSL 2026
1 / 6
Hasan Ali PSL 2026

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मरून कैप दिया जाता है. इसके अलावा टूर्नामेंट के अंत में जिस खिलाड़ी के पास ये कैप होता है, तो उसे फजल महमूद अवार्ड भी मिलता है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा नजर आ रहा है. पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे गेंदबाज ही प्रभावी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

हसन अली

हसन अली 2 / 6

अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने अब तक 3 मैचों में 9.50 की शानदार औसत से 8 विकेट अपने नाम किया है.

विज्ञापन

शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन शाह अफरीदी  3 / 6

लाहौर कलंदर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी भी बहुत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. शाहीन शाह अफरीदी ने अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 3 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 13 की औसत से 6 विकेट हासिल किए हैं.

अबरार अहमद

अबरार अहमद 4 / 6

स्टार स्पिनर अबरार अहमद पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 22.17 की औसत से 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है.

विज्ञापन

अराफत मिन्हास

अराफत मिन्हास 5 / 6

उभरते हुए ऑलराउंडर अराफत मिन्हास ने भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. मुल्तान सुल्तान्स के लिए उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें 14.18 की औसत से उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं.

शादाब खान

शादाब खान 6 / 6

इस्लामाबाद यूनाइटेड की कप्तानी अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान कर रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक उन्होंने 3 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 15.80 की औसत से 5 बल्लेबाजों को आउट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन