6 चौके-4 छक्के... बाबर आजम ने 52 गेंदों पर ठोका तूफानी शतक, PSL के सबसे बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Babar Azam Century: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने PSL 2026 में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ 52 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा. इस शतक के साथ बाबर ने PSL में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Babar Azam
1 / 7
Babar Azam

PSL 2026, Babar Azam Century: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर गरजा है. बाबर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 29वें मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद शतक ठोक दिया. इस शानदार पारी के साथ बाबर ने न सिर्फ अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया, बल्कि PSL में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.  

विज्ञापन

बाबर आजम ने 52 गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक

बाबर आजम ने 52 गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक2 / 7

पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए बाबर ने सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 100 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी जड़े, जबकि उनका स्ट्राइक रेट भी 192 से ज्यादा का रहा. उन्होंने अपनी इनिंग में सिर्फ एक ही डॉट बॉल खेलते हुए सेंचुरी पूरी की, जो टी20 क्रिकेट में बेहद दुर्लभ माना जाता है.

विज्ञापन

कुसल मेंडिस के साथ की 135 रनों की साझेदारी

कुसल मेंडिस के साथ की 135 रनों की साझेदारी3 / 7

इस मुकाबले में बाबर के अलावा श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की. मेंडिस ने 44 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. बाबर और मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. इन दोनों की धमाकेदार पारियों की बदौलत पेशावर जाल्मी ने पूरे 20 ओवर खेलकर 3 विकेट पर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

PSL में सबसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड

PSL में सबसे ज्यादा शतक ठोकने का रिकॉर्ड4 / 7

बाबर की यह शतकीय पारी कई रिकॉर्ड्स के साथ आई. यह उनका पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे तेज शतक है. इसी के साथ बाबर ने PSL में सबसे ज्यादा शतक (3) लगाने के मामले में कामरान अकमल, उस्मान खान और राइली रूसो के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में बाबर का 12वां शतक

टी20 क्रिकेट में बाबर का 12वां शतक5 / 7

यह बाबर के टी20 करियर का 12वां शतक रहा. बाबर टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में अभी भी क्रिस गेल 22 शतकों के साथ टॉप पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर 10 शतक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं. बाबर ने टी20 फॉर्मेट में 67 पारियों के बाद शतक लगाने में सफल हुए.

PSL 2026 में जमकर बोल रहा बल्ला

PSL 2026 में जमकर बोल रहा बल्ला6 / 7

31 साल के बाबर आजम PSL 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. इस सीजन उन्होंने अब तक 7 पारियों में 401 रन ठोक दिए हैं और इस दौरान उनका औसत 100.25 और स्ट्राइक रेट करीब 144 का है. इस सीजन बाबर लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं और इससे पहले वे दो अर्धशतक भी जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

बाबर आजम का टी20 करियर

बाबर आजम का टी20 करियर7 / 7

बाबर के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने इस मैच से पहले अब तक खेले 354 मैचों में 12206 से रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 11 शतक और 100 अर्धशतक हैं. उनका औसत करीब 42 और स्ट्राइक रेट 128 से ज्यादा का रहा है. साथ ही, वो अब तक 1278 चौके और 229 छक्के भी जड़ चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन