WWE Backlash 2026 में Roman Reigns के होने वाले टाइटल मैच का नतीजा लीक! खूंखार रेसलर का टूटेगा सपना
WWE Backlash 2026 के लिए रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया गया है. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होगा. खैर इस मुकाबले के नतीजे को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है. आइए आपको इसके बारे में बताते है.

WWE Backlash 2026 बहुत ही तगड़ा होने वाला है. फैंस को 9 मई को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने मैच कार्ड तैयार करना शुरू कर दिया है. शो में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच होगा. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच तय किया गया है. फाटू के पास मेन रोस्टर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मैच का विजेता कौन होगा. इसे लेकर रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आ रही है.
रोमन रेंस ने कब जीता था टाइटल?
2 / 6हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक ने रोमन रेंस ने खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. पंक मैच के अंत में थक गए थे. इसका फायदा रेंस ने उठाया. उन्होंने पंक को दो स्पीयर लगाए और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम किया.
जेकब फाटू ने कब दी चुनौती?
3 / 6रेसलमेनिया 42 के बाद पहली Raw के एपिसोड में रोमन रेंस और द उसोज़ का रीयूनियन हुआ था. वहां पर जेकब फाटू ने आकर रोमन को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी. रेंस ने फाटू को एक हफ्ते सोचने का समय दिया था. फाटू ने सोलो सिकोआ को हराकर खुद को साबित भी किया.
रोमन रेंस ने की चुनौती स्वीकार
4 / 6Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. फाटू ने गुस्से में आकर रोमन के ऊपर हमला कर दिया. रेंस के पसीने छूट गए थे. इसके बाद रेंस ने माइक उठाकर कहा कि बैकलैश में फाटू को देखेंगे. कंपनी ने इसके बाद मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.
किसकी होगी जीत?
5 / 6Self Made Pro की नई रिपोर्ट के अनुसार बैकलैश में जेकब फाटू की जीत नहीं होने वाली है. वहां पर उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियशिप मैच में शायद जीत नहीं मिलेगी. इसका मतलब ये है कि फाटू का पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है.
रोमन रेंस को आसानी से नहीं मिलेगी जीत
6 / 6रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच बढ़िया मैच होने की उम्मीद है. रोमन को वहां पर आसानी से जीत नहीं मिलेगी. फाटू बहुत ही खतरनाक रेसलर हैं. वो रेंस की हालत खराब कर सकते हैं. ये भी हो सकता है कि रेंस को द उसोज़ की वजह से जीत मिले. जे और जिमी की मैच में दखलअंदाजी हो सकती है.