T20 WC 2026 के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ थाने में दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला
भारत ने बैक टू बैक टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रचा. फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटी थी. अब टी-2- वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

तिरंगे का अपमान
2 / 6आरोप है कि हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद मैदान पर तिरंगे का अपमान किया. इस वजह से पुणे पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
वकील ने दर्ज कराई शिकायत
3 / 6शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शिकायत वकील वाजिद खान ने दायर की है.
जश्न मनाने के दौरान
4 / 6वकील का मानना है कि पांड्या ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाते हुए तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और मैदान पर अश्लील हरकतें कीं.
शिकायत में क्या लिखा गया?
5 / 6शिकायत में वाजिद ने कहा "यह कृत्य संबंधित कानून के तहत अपराध है और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है."
फाइनल में हार्दिक का प्रदर्शन
6 / 6फाइनल में हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर रन खर्च कर 1 विकेट लिया था. भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 159 रनों पर सिमटी थी.