20वें ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर IPL में अपनी टीम को जीत दिलाने वाले 5 खिलाड़ी
IPL: आईपीएल में बहुत ज्यादा दबाव होता है. खासकर लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में तो सबसे ज्यादा दबाव होता है. जिसके कारण ही बहुत कम सफल मैच फिनिशर ही इस लीग को मिले हैं. बहुत ही कम बल्लेबाज हैं, तो आखिरी ओवर में गेंदबाज को दबाव में रखने की कला जानते हैं.

IPL: आखिरी ओवर में जब 10 या उससे ज्यादा रनों की जरूरत होती है, तो बल्लेबाज दबाव में होता है. गेंदबाजों ने अब बल्लेबाजों को रोकने के लिए कई नई गेंद का ईजाद कर दिया है. हालांकि आज के समय में भी कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, तो आखिरी ओवर में गेंदबाजों को दबाव में डाल सकते हैं. आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने रन चेज करते समय आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.
महेंद्र सिंह धोनी
2 / 6दिग्गज मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहे हैं. धोनी ने आईपीएल में 8 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर मैच जिताए हैं. माही के सामने गेंदबाज आखिरी ओवरों में बहुत ज्यादा दबाव में आकर गलती करते हैं.
डेविड मिलर
3 / 6साउथ अफ्रीका के मैच फिनिशर डेविड मिलर भी आईपीएल में बहुत ज्यादा सफल रहे हैं. उन्होंने भी मैच फिनिशर के रूप में 4 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और अपनी टीम को मैच जिताए हैं.
कीरोन पोलार्ड
4 / 6मुंबई इंडियंस के सुपरस्टार ऑलराउंडर रहे कीरोन पोलार्ड भी इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं. पोलार्ड ने भी मिलर की तरह मैच फिनिशर के रूप में 4 बार आखिरी ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बनाकर अपनी टीम को जिताया है.
ड्वेन ब्रावो
5 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के मैच फिनिशर ड्वेन ब्रावो भी इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं. ब्रावो ने भी फिनिशर के रूप में ये कारनामा भी 4 बार किया है. वेस्टइंडीज के स्टार ब्रावो भी आखिरी के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते थे.
राहुल तेवतिया
6 / 6दिग्गजों की लिस्ट में राहुल तेवतिया ने भी अपनी जगह बना ली है. तेवतिया ने अब तक ये कारनामा 3 बार किया है. आखिरी के ओवरों में तेवतिया भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके छक्के -चौके जड़ते हैं.