बांग्लादेश की चाल पर भड़का पाकिस्तान, मैच हारने के बाद दर्ज कराई शिकायत
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. सीरीज का तीसरा मैच 15 मार्च को खेला गया था. इस मैच को बांग्लादेश ने अपने नाम किया और सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. हार के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

आखिरी ओवर में बवाल
2 / 6पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए आखिरी 2 गेंदों में 12 रनों की जरूरत थी. रिशाद हुसैन ने पांचवीं गेंद शाहीन अफरीदी को लेग साइड की तरफ डाली, जो बाहर चली गई.
शाहीन अफरीदी हुए गुस्सा
3 / 6अंपायर ने इसे तुरंत वाइड बॉल करार दिया. इसके बाद बांग्लादेश ने तुरंत रिव्यू लिया, जिससे शाहीन अफरीदी नाराज हो गए. दरअसल बांग्लादेश ने जिस बॉल पर रिव्यू लिया उसे पहले ही वाइड करार दे दिया गया था, ऐसे में इस गेंद पर रिव्यू लेने की जरूरत नहीं थी.
पाकिस्तान टीम ने उठाए सवाल
4 / 6पाकिस्तान टीम का कहना है कि रिव्यू लेने के बाद बांग्लादेश को ये हिंट मिला कि शायद बल्ले का संपर्क गेंद से हुआ है. इसके अलावा पाकिस्तान का कहना है कि बांग्लादेश ने 15 सेकंड की तय सीमा के बाद रिव्यू लिया.
पाक ने की शिकायत
5 / 6अब पाकिस्तान ने मैच रेफरी नियामुर राशिद से इस बात की शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को LBW रिव्यू लेने की इजाजत क्यों दी?
बांग्लादेश ने जीता मैच
6 / 6पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 290/5 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 279 रनों पर सिमट गई. अंत में बांग्लादेश ने 11 रनों से मुकाबला जीतते हुए सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली.