बेहद खूबसूरत हैं इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बीवियां, हुस्न देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने
Pakistan Cricketers Beautiful Wives: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, खासकर उनकी लाइफ पार्टनर्स को लेकर फैंस की दिलचस्पी काफी ज्यादा रहती है. कई क्रिकेटर्स की पत्नियां अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर पर छाई रहती हैं.

Pakistan Cricketers Beautiful Wives: पाकिस्तान के क्रिकेटर्स जितना अपने खेल को लेकर चर्चा में रहते हैं उससे ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है, खासकर उनकी लाइफ पार्टनर्स में फैंस को काफी दिलचस्पी रहती है. कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की बीवियां अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से बड़े-बड़े एक्ट्रेस को भी मात देती हैं.
हसन अली की पत्नी शामिया आरजू
2 / 11पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने 2019 में भारत की शामिया आरजू से शादी की थी. शामिया का परिवार हरियाणा के नूंह जिले से है और वो दुबई में फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी हैं.
शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद
3 / 11पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने जनवरी 2024 में सना जावेद के साथ निकाह किया. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और ये शोएब मलिक की तीसरी शादी है.
शाहीन अफरीदी की पत्नी अंशा अफरीदी
4 / 11पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 2023 में अंशा अफरीदी से शादी की थी. अंशा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी की बेटी हैं. ये एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं.
मिस्बाह-उल-हक की पत्नी उजमा खान
5 / 11पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक ने 2004 में उजमा खान से शादी की थी. उजमा काफी खूबसूरत हैं और उनका बेटा भी है, जिसका नाम फैजान है.
वहाब रियाज की पत्नी जैनब चौधरी
6 / 11तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 2013 में जैनब चौधरी से शादी की थी. वहाब अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता. जैनब एक जानी-मानी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं.
अहमद शहजाद की पत्नी सना मुराद
7 / 11ओपनर अहमद शहजाद ने अपनी बचपन की दोस्त सना मुराद से 19 सितंबर 2015 को शादी की थी. ये कपल काफी पॉपुलर है और सना अपनी खूबसूरती के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. इनके एक बेटा भी है.
वसीम अकरम की पत्नी शानीरा थॉम्पसन
8 / 11पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली शनीरा थॉम्पसन से शादी की थी. शनीरा बेहद खूबसूरत हैं और समाज सेविका हैं.
मोहम्मद आमिर की पत्नी नरजिस खातून
9 / 11पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की वाइफ का नाम नरजिस खातून है. उनका परिवार ब्रिटेन में रहता था और लंदन में ही इनकी अरेंज मैरिज हुई थी.
अजहर महमूद की पत्नी एब्बा कुरैशी
10 / 11अज़हर महमूद और एब्बा कुरैशी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. दोनों की मुलाकात 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी और वहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी कर ली. एब्बा एक ब्रिटिश नागरिक हैं. आज ये कपल लंदन में अपने तीन बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा है.
सलमान आगा की पत्नी सबा मंजर
11 / 11सलमान आगा की पत्नी का नाम सबा मंजर है. सबा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि उन्हें लाइम लाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद है. सबा के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, उन्होंने लंदन से पढ़ाई की और पेशे से एक वकील हैं.