PAK vs BAN: पहले वनडे में ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग 11, इस दिग्गज की होगी वापसी
PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. लगातार उनकी टीम पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में टीम के पास मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं नजर आ रहा है. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टीम की असली परीक्षा होने वाली है.

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है. सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला जाएगा. जहां पर टीम का असली टेस्ट भी होने वाला है. कप्तान शाहीन शाह अफरीदी भी इस दौरान दबाव में रहने वाले हैं. ऐसे में वो पहले वनडे मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेंगे.
सलामी बल्लेबाज
2 / 6टीम सलामी बल्लेबाज के रूप में साहिबजादा फरहान को मौका दे सकती है. टी-20 फॉर्मेट में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं उनके साथी के रूप में युवा शमील हुसैन को भी मौका मिल सकता है. हुसैन ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है.
मध्यक्रम
3 / 6बाबर आजम अब टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में नंबर 3 पर शाद मसूद को खेलने का मौका मिल सकता है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं.
ऑलराउंडर
4 / 6टी-20 कप्तान सलमान अली आगा पर भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. इसके अलावा हुसैन तलत और फहीम अशरफ को भी प्लेइंग 11 में मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. कप्तान शाहीन शाह अफरीदी पर भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है.
गेंदबाज
5 / 6कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की मदद करने के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ भी प्लेइंग 11 में मौजूद रह सकते हैं. वहीं स्पिनर के रूप में अबरार अहमद को मौका दिया जा सकता है.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6साहिबजादा फरहान, शमील हुसैन, शाद मसूद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, हारिस रऊफ.