WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar चारों खाने चित, 27 साल के रेसलर ने 5 मिनट के अंदर दी करारी हार
WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले. वहां पर ब्रॉक लैसनर ने भी कम्पीट किया. लैसनर को इस बार हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा.

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित थे. कुल छह मुकाबले कंपनी ने तय किए थे. शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच हुआ. इन दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही थी. दोनों की कहानी को कंपनी ने अच्छे से बिल्ड किया था. ट्रिपल एच भी बीच-बचाव के लिए आए थे. दर्शक दोनों के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. आइए आपको बताते हैं कि फेमी और लैसनर के मैच में क्या हुआ.
ओबा फेमी का दिखा दबदबा
2 / 6ओबा फेमी को फैंस ने खूब चीयर किया. उन्होंने शुरुआत में ही ब्रॉक लैसनर को धक्का देकर गिरा दिया. लैसनर ने उन्हें क्लोथलाइन भी लगाए, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. फेमी बिना किसी डर के ब्रॉक लैसनर के सामने खड़े हुए थे. लैसनर के सामने वो बिल्कुल भी दबाव में नहीं आए.
ब्रॉक लैसनर ने लगाए सुप्लेक्स
3 / 6ब्रॉक लैसनर गुस्से में आकर रिंग के बाहर आ गए थे. उन्होंंने स्टील स्टेप उठाया और फिर रख दिया. ओबा फेमी ने रिंग के अंदर से लैसनर पर वार किया. लैसनर ने उन्हें रोप पर पटक दिया. लैसनर ने इसके बाद रिंग के अंदर जाकर फेमी को सुप्लेक्स लगाए. वहां पर ऐसा लगा कि लैसनर का दबदबा देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
ब्रॉक लैसनर ने लगाया एफ-5
4 / 6आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर हमेशा एफ-5 से अपने विरोधी का हाल खराब करते हैं. लैसनर अभी तक ओबा फेमी को एफ-5 नहीं लगा पाए थे. रेसलमेनिया 42 में हुए मैच में उन्होंने फेमी को एक जोरदार एफ-5 लगाया. इस मोमेंट को देखकर फैंस खुश हो गए थे.
ओबा फेमी की जीत
5 / 6लैसनर के एफ-5 के बाद फेमी तुरंत ही खड़े हो गए थे. उन्होंने द बीस्ट को चोकस्लैम लगाया. इसके बाद फेमी ने फॉलन फ्रॉम ग्रेस मूव लैसनर को लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. फेमी की जीत पर फैंस भी खुशी से उछल पड़े थे. वहीं फेमी ने अपनी ताकत दिखाकर सभी को हैरान कर दिया.
ब्रॉक लैसनर की 7वीं हार
6 / 6रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड ठीक रहा है. उन्होंने छह मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. ओबा फेमी के खिलाफ उनका 13वां मुकाबला था. फेमी के खिलाफ लैसनर को करारी हार का सामना करना पड़ा है. शायद इस बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा.