39 साल के WWE दिग्गज ने वापसी कर मचाई खलबली, 2 रेसलर्स के SummerSlam टाइटल मैच पर फेरा पानी

WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. वहां पर एक जबरदस्त टैग टीम मैच देखने को मिला. फेमस स्टार ने वापसी कर खूब बवाल मचाया. उनकी वजह से दो रेसलर्स का सपना भी टूट गया. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या हुआ.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Saturday Night's Main Event: WWE ने Saturday Night's Main Event का आयोजन इस बार मेडिसन स्क्वायर गार्डन में किया था. चार बड़े मुकाबले वहां पर हुए. रोमन रेंस भी नज़र आए. मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हमेशा फैंस को बड़े मुकाबले और सरप्राइज देखने को मिलते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक फेमस स्टार ने वापसी कर बवाल मचाया. उनकी वजह से दो स्टार्स को बड़ा झटका लगा. दोनों को समरस्लैम 2026 में टाइटल मैच नहीं मिल पाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Saturday Night's Main Event में हुआ टैग टीम मैच

Saturday Night's Main Event में हुआ टैग टीम मैच2 / 6

Saturday Night's Main Event में सीएम पंक और कोडी रोड्स का मुकाबला सैमी ज़ेन और गुंंथर के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने अपने तगड़े एक्शन से फैंस का खूब मनोरंजन किया. कोडी और पंक की केमिस्ट्री अच्छी रही. अंत में इन दोनों स्टार्स ने बढ़िया जीत हासिल की. दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

निक एल्डिस ने की वापसी

निक एल्डिस ने की वापसी3 / 6

निक एल्डिस इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में नहीं आए. उन्होंने Saturday Night's Main Event में वापसी की. एल्डिस ने पहले रेफरी को बाहर खींचा. इसके बाद उन्होंने टाइटल से गुंथर पर हमला किया. उनकी वजह से ही गुंथर और सैमी ज़ेन को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)

एल्डिस के ऊपर हुआ था हमला

एल्डिस के ऊपर हुआ था हमला4 / 6

दरअसल पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में निक एल्डिस के ऊपर गुंथर ने जानलेवा हमला कर दिया था. गुंथर समरस्लैम में टाइटल मैच की मांग कर रहे थे. एल्डिस ने इसके लिए मना कर दिया था. गुंथर ने गुस्से में आकर एल्डिस का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने कई बार एल्डिस को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

समरस्लैम में नहीं मिला टाइटल मैच

समरस्लैम में नहीं मिला टाइटल मैच5 / 6

Saturday Night's Main Event में हुए मैच में बड़ी शर्त रखी गई थी. अगर गुंथर और सैमी ज़ेन जीत हासिल करते तो उन्हें समरस्लैम 2026 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल किया जाता. एल्डिस की वजह से दोनों को हार का सामना करना पड़ा. अब समरस्लैम में कोडी और पंक के बीच टाइटल मैच होगा. (Photo: WWE.com)

समरस्लैम में हो सकता है बड़ा मैच

समरस्लैम में हो सकता है बड़ा मैच6 / 6

गुंथर और निक एल्डिस की राइवलरी अब काफी आगे बढ़ चुकी है. ऐसा लगता है कि समरस्लैम में दोनों के बीच मैच पक्का होगा. ब्लू ब्रांड के अगले हफ्ते के एपिसोड में इनके मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है. मैच में कोई शर्त भी जोड़ी जा सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन