WWE में आया 6 फुट 8 इंच का नया 'The Undertaker', बाइक पर सवार होकर फैंस के उड़ाए होश!
WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. एक फेमस स्टार ने द अंडरटेकर के मशहूर स्टाइल में एंट्री की. उन्होंने टेकर की सभी को याद दिला दी.

The New Undertaker: हाल ही में WWE में समरस्लैम 2026 का आयोजन हुआ था. दो दिन में बारह मुकाबले देखने को मिले. इसके बाद SmackDown का एपिसोड भी खत्म हो गया है. वहां पर कुछ नई स्टोरीलाइन देखने को मिली. केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक ने बवाल मचाया. एक 41 साल के रेसलर ने इस बार द अंडरटेकर की याद दिला दी. ऐसा लगा कि सच में टेकर आ गए हैं. उन्होंने ये भी संकेत दिए कि वो कंपनी के दूसरे डेडमैन हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
बैरन कॉर्बिन ने जीता टाइटल
2 / 6हाल ही में हुए समरस्लैम में ट्रिक विलियम्स ने अपनी चैंपिनयशिप बैरन कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मैच के अंत में कॉर्बिन ने विलियम्स के ऊपर टाइटल से हमला कर दिया था. कॉर्बिन ने विलियम्स को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. (Photo: WWE.com)
SmackDown में हुआ मैच
3 / 6SmackDown में इस हफ्ते बैरन कॉर्बिन और ट्रिक विलियम्स के बीच रीमैच हुआ. दोनों ने एक बार फिर बढ़िया मैच दिया. ये शो का सबसे शानदार मैच था. एक बार फिर बैरन ने विलियम्स के ऊपर टाइटल से हमला किया. इस घटना को रेफरी नहीं देख पाए. कॉर्बिन ने अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
बैरन कॉर्बिन बने द अंडरटेकर
4 / 6कॉर्बिन ने अपने किरदार में इस बार बड़ा बदलाव किया है वो यूएस चैंपियनशिप के साथ मोटरसाइकल पर सवार होकर रिंग में आए. ये कुछ वैसा ही था जैसा 2000 से 2003 के बीच में अमेरिकन बैडऐस और बिग इविल के तौर पर अपने करियर में द अंडरटेकर ने किया था. कॉर्बिन ने बता दिया है कि वो अब नए टेकर बनने जा रहे हैं. (Photo: WWE.com)
बैरन कॉर्बिन को मिला नया विरोधी
5 / 6बैरन कॉर्बिन और ट्रिक विलियम्स की राइवलरी अब खत्म हो गई है. विलियम्स को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. कॉर्बिन को नया विरोधी भी मिल गया है. कार्मेलो हेज ने बैकस्टेज उनके ऊपर हमला किया. कंपनी ने इन दोनों के बीच मैच का ऐलान भी कर दिया है. (Photo: WWE.com)
कार्बिन ने कुछ समय पहले की वापसी
6 / 6कॉर्बिन ने समरस्लैम से कुछ हफ्ते पहले ही अचानक SmackDown के एपिसोड में वापसी की थी. उन्होंने विलियम्स और हेज के ऊपर अटैक किया था. उन्होंने आते ही जाहिर कर दिया था कि वो यूएस टाइटल के लिए जाएंगे. कंपनी ने उन्हें वापसी के बाद बड़ा पुश भी दिया और वो चैंपियन बन गए. (Photo: WWE.com)