2 करोड़ का जुर्माना भरने के बाद अब PSL 2026 से बाहर हुए नसीम शाह, टीम को लगा बड़ा झटका

Pakistan Super League 2026: आईपीएल के साथ ही साथ पाकिस्तान सुपर लीग भी खेला जा रहा है. जहां पर हर हफ्ते कुछ विवाद हो रहा है. एक ऐसे ही विवाद में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह फंस गए थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगा था.

Naseem Shah
1 / 6
Naseem Shah

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में नसीम शाह रावलपिंडीज टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने अब तक बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. उनके ऊपर विवाद का असर साफ नजर आ रहा था. 2 करोड़ का जुर्माना भरने के बाद अब एक और बड़ा झटका उन्हें लगा है. नसीम शाह अब इंजरी के कारण पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

नसीम शाह को हुई इंजरी

नसीम शाह को हुई इंजरी 2 / 6

कराची किंग्स और रावलपिंडीज के बीच खेले जा रहे मुकाबले में तेज गेंदबाज नसीम शाह को इंजरी हो गई थी. जहां पर उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. इसी इंजरी के कारण अब वो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

फॉर्म में भी नहीं है नसीम शाह

फॉर्म में भी नहीं है नसीम शाह 3 / 6

मौजूदा समय में नसीम शाह अच्छी लय में नहीं नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक 2 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 विकेट ही अपने नाम किया है. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 12.15 का रहा है.

बड़े विवाद में फंस गए थे नसीम

बड़े विवाद में फंस गए थे नसीम 4 / 6

लीग के शुरू होने के समय पाकिस्तानी पंजाब की सीएम मरियम नवाज पर कमेंट कर दिया था. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मच गई थी. जिसके कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके ऊपर बड़ा एक्शन लिया था. 

विज्ञापन

2 करोड़ का लगा था जुर्माना

2 करोड़ का लगा था जुर्माना5 / 6

पीसीबी ने राजनीतिक कमेंट के चलते उनके ऊपर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगा था. भारतीय रुपयों में ये 68 लाख हुए. वहीं उनकी पूरी सैलरी ही 84 लाख भारतीय रुपये की है. ये जुर्माना उनके माफी मांगने के बाद लगा था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में छोड़ी है छाप

इंटरनेशनल क्रिकेट में छोड़ी है छाप6 / 6

पाकिस्तान की टीम के लिए नसीम शाह ने अब तक 20 टेस्ट, 34 वनडे और 37 टी-20 मैच खेले हैं. कुल मिलाकर उन्होंने अब तक 152 विकेट झटके हैं. हाल के समय में वो बार-बार इंजर्ड हो रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन