हार्दिक पांड्या ने कहां खर्च कर दिए 35 दिनों में 17.7 करोड़ रुपये? 3 बड़ी कारें कर दी गिफ्ट
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के बड़े सुपरस्टार हार्दिक पांड्या मैदान पर अपने प्रदर्शन के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. उसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण ही भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल के समय में बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने के कारण भी वो दोबारा चर्चा में बने हुए हैं.

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. पांड्या ने हाल में ही टीम इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी चैंपियन बनाया था. उसके बाद से ही उन्होंने बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए हैं. पिछले 35 दिनों में पांड्या ने कुल 17.7 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. अब फैंस जानना चाहते हैं कि वो पैसे पांड्या ने कहां खर्च किए हैं.
बेटे को गिफ्ट कर दी कार
2 / 6सुपरस्टार हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे और पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक को 4 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट कर दी है. जिसके बारे में सोशल मीडिया पर उनकी पूर्व पत्नी ने जानकारी दी थी. जिसके बाद से ही वो चर्चा में आ गए थे.
गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भी गिफ्ट में दी कार
3 / 6ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.7 करोड़ की मर्सिडीज बेंज वी क्लास कार 29 मार्च को गिफ्ट की है. इस कार के साथ दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
पांड्या ने फेरारी भी खरीदी
4 / 6इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 12 करोड़ की लाल फेरारी कार भी खरीदी है. जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई शहर घूमते हुए नजर आए थे. पांड्या की इस कार ने भी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड मैन को दिए 10-10 हजार रुपये
5 / 6मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काम करने वाले 12 ग्राउंड्समैन को हार्दिक पांड्या ने 10-10 हजार रुपये गिफ्ट में दिए. उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
एमआई के लिए करना होगा धमाकेदार प्रदर्शन
6 / 6हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला जीत लिया है. जहां पर उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अपनी टीम के लिए योगदान दिया. इसी अंदाज में ही उन्हें पूरा सीजन मुंबई के लिए खेलना होगा.