IPL इतिहास में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान, इस नंबर पर पहुंचे श्रेयस अय्यर

Most Wins Against CSK as Captain: आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही श्रेयस CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Shreyas Iyer
1 / 7
Shreyas Iyer

Most Wins vs CSK as Captain: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले मे पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पंजाब ने लगातार चौथी बार चेन्नई को उसके होम ग्राउंड चेपॉक में मात दी है. इस जीत के साथ ही पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. श्रेयस अब IPL के इतिहास में CSK के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान गए हैं.  

विज्ञापन

1. रोहित शर्मा

1. रोहित शर्मा2 / 7

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं. मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 22 मैच खेले और सबसे ज्यादा 12 मैच जीते हैं.

विज्ञापन

2. श्रेयस अय्यर

2. श्रेयस अय्यर3 / 7

श्रेयस अय्यर अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की कप्तान संभालते हुए श्रेयस ने CSK के खिलाफ 12 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की हैं. उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया है.

3. एडम गिलक्रिस्ट

3. एडम गिलक्रिस्ट4 / 7

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में देक्कन चार्जर्स और पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली. बतौर कप्तान गिलक्रिस्ट ने CSK के खिलाफ कुल 10 मैच खेले और 6 बार धोनी की टीम को धूल चटाई.

विज्ञापन

4. गौतम गंभीर

4. गौतम गंभीर5 / 7

कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर ने CSK के खिलाफ 13 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की. केकेआर के अलावा, गंभीर ने दिल्ली की भी कप्तानी संभाली.

5. संजू सैमसन

5. संजू सैमसन6 / 7

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन का CSK के खिलाफ रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है. सैमसन ने 7 मैचों में कप्तानी करते हुए 5 बार चेन्नई को हराया है.

विज्ञापन

6. विराट कोहली

6. विराट कोहली7 / 7

RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 15 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें उन्हें 4 बार सफलता मिली. इनके अलावा, बतौर कप्तान सचिन तेंदुलकर, केएल राहुल और शेन वॉर्न ने CSK के खिलाफ 4-4 मैच जीते.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन