IPL 2026: पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, मोहम्मद शमी से लेकर कगिसो रबाडा का नाम शामिल

आईपीएल 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. अब तक इस सीजन पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का भी नाम शामिल है.

Cricket News - 2026-05-03T204809.154
1 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस बार बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. लगभग सभी मैच में रनों की बारिश हो रही है. हालांकि कुछ ऐसे भी गेंदबाज हैं, जिन्होंने पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन किया है. आइए नजर डालते हैं इस सीजन पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर.  

विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर2 / 6

लिस्ट में पहला नाम जोफ्रा आर्चर का आता है, जो इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जोफ्रा ने पहले ओवर में कमाल किया है. उन्होंने पहले ओवर में आईपीएल 2026 में अब तक 5 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज3 / 6

लिस्ट में दूसरा नाम मोहम्मद सिराज का है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले ओवर में 2 विकेट झटके और इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए. सिराज इस सीजन गुजरात के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी4 / 6

मोहम्मद शमी भी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. हालांकि एलएसजी के ज्यादातर बल्लेबाज इस सीजन रन नहीं बना पा रहे हैं. हालांकि इसके बाद भी शमी ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी का हुनर दिखाया है. वह इस सीजन पहले ओवर में 3 विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन

प्रफ्फुल हिंगे

प्रफ्फुल हिंगे5 / 6

लिस्ट में चौथा नाम हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफ्फुल हिंगे का आता है. उन्होंने अब तक इस सीजन पहले ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

राजस्थान के खिलाफ यादगार स्पेल

राजस्थान के खिलाफ यादगार स्पेल6 / 6

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रफु्ल्ल हिंगे ने गदर काटा था. उन्होंने पहले ही ओवर में तीन मुख्य बल्लेबाज लुआन ड्री प्रीटोरियस, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल को आउट किया था. खास बात ये थी कि तीनों ही बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन