T20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले 5 खिलाड़ी, 3 दिग्गजों ने तो पार कर लिया है 100 का आंकड़ा

T20 Cricket: टी-20 फॉर्मेट में अर्धशतक की बहुत ज्यादा अहमियत है. बहुत ही कम खिलाड़ी लगातार अर्धशतक बना पाते हैं. हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी बादशाहत साबित कर दी है. जब भी सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में बात होती है, तो इन खिलाड़ियों का दबदबा नजर आता है.

Virat Kohli and Babar Azam
1 / 6
Virat Kohli and Babar Azam

T20 Cricket: क्रिकेट में अब टी-20 फॉर्मेट सबसे बड़ा होता जा रहा है. हर देश की अपनी लीग होने के कारण ही खिलाड़ी बहुत ज्यादा टी-20 मुकाबले खेल रहे हैं. जिसके कारण ही वो रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं. आज हम आपको टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में शामिल 3 खिलाड़ियों ने 100 का भी आंकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर 2 / 6

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक 436 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 36.96 की औसत से 14121 रन बनाए हैं. इस दौरान सलामी बल्लेबाजी करने वाले वॉर्नर ने 116 अर्धशतक भी जड़े हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली 3 / 6

टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में 418 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.09 की औसत से 13722 रन बनाए हैं. किंग कोहली ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक 107 अर्धशतक जड़े हैं.

जोस बटलर

जोस बटलर 4 / 6

इंग्लिश दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी-20 फॉर्मेट में अब तक 497 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 35.05 की औसत से 14021 रन बनाए हैं. बटलर ने आईपीएल 2026 के दौरान टी-20 फॉर्मेट में 100 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं.

विज्ञापन

बाबर आजम

बाबर आजम 5 / 6

पाकिस्तानी दिग्गज बाबर आजम ने अब तक टी-20 फॉर्मेट में 352 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 42.21 की शानदार औसत से 12117 रन बनाए हैं. बाबर आजम ने टी-20 फॉर्मेट में 99 अर्धशतक जड़े हैं. जल्द ही वो भी 100 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर जाएंगे.

एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स 6 / 6

आक्रामक सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने अब तक टी-20 फॉर्मेट में 528 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29.91 की औसत से 14449 रन बनाए हैं. एलेक्स ने इस फॉर्मेट में 92 अर्धशतक जड़े हैं. वो भी 100 का आंकड़ा पार करना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन