IPL: 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा सबसे आगे

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ निकोलस पूरन ने तूफानी अर्धशतक जमाया. पूरन ने 20 गेंदों से भी कम का सहारा लेते हुए अर्धशतक बनाया. आइए एक नजर आईपीएल में 20 गेंदों के अंदर सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों पर डालते हैं.

IPL 2026
1 / 6
IPL 2026

आईपीएल 2026 का कारवां 4 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचा, जहां पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में एलएसजी की ओर से निकोलस पूरन ने शानदार प्रदर्शन किया और धांसू अर्धशतकीय पारी खेली दी. उन्होंने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ऐसे में आइए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने IPL में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाया है.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने आईपीएल में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाया है. अभिषेक ने 6 अर्धशतक लगाए हैं. वह इस सीजन भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक खेले गए मुकाबले में 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

ऑरेंज कैप भी अभिषेक के नाम

ऑरेंज कैप भी अभिषेक के नाम3 / 6

अभिषेक आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 10 मैच में 48.88 की औसत के साथ 440 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप भी उनके सिर पर सजी हुई है. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

निकोलस पूरन दूसरे नंबर पर

निकोलस पूरन दूसरे नंबर पर4 / 6

दूसरे नंबर पर आईपीएल में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी निकोलस पूरन हैं. उन्होंने 5 बार आईपीएल में ऐसा कारनामा किया है. आईपीएल 2026 में निकोलस ने अपना पहला अर्धशतक मुंबई के खिलाफ लगाया. इससे पहले वह इस सीजन खेले गए 8 मैच में फ्लॉप साबित हुए थे.

विज्ञापन

21 गेंदों में तूफानी पारी

21 गेंदों में तूफानी पारी5 / 6

मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में निकोलस पूरन का तूफान आया. उन्होंने 21 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 8 छक्के अपने नाम किए. पूरन का स्ट्राइक रेट इस दौरान 300 का रहा.

वैभव सूर्यवंशी आखिरी स्थान पर

वैभव सूर्यवंशी आखिरी स्थान पर6 / 6

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 4 बार ऐसा कारनामा किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन