चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी ने चुनी फ्रेंचाइजी की ऑल टाइम प्लेइंग 11, हेडन-मुरली को नहीं मिली जगह
IPL 2026, Chennai Super Kings: आईपीएल में जब भी सफल टीमों की बात होती है, तो उसमें सबसे ऊपर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है. सीएसके की टीम ने 5 बार ट्रॉफी अपने नाम किया है. इस बीच चेन्नई के एक स्टार खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें कुछ दिग्गजों को जगह नहीं मिली है.

IPL 2026, Chennai Super Kings: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले 2 सीजन में गिरा है. हालांकि एक समय ऐसा था कि इस फ्रेंचाइजी का नॉकआउट खेलना लगभग पक्का माना जाता था. सीएसके के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अब फ्रेंचाइजी की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें मुरली विजय, ब्रैंडन मैकुलम और मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज नहीं नजर आ रहे हैं.
माइकल हसी और ऋतुराज गायकवाड़
2 / 6सलामी बल्लेबाज के तौर पर मोहित शर्मा ने माइकल हसी को चुना है. वहीं उसके साथी के रूप में मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चुना है. इन दोनों ने कम समय में फ्रेंचाइजी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि इस रेस में मुरली विजय, ब्रैंडन मैकुलम और मैथ्यू हेडन पीछे छूट गए.
फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी
3 / 6मध्यक्रम में मोहित ने फाफ डु प्लेसिस को भी चुना है. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना को रखा है. रैना इस टीम के बड़े सुपरस्टार रहे हैं. वहीं नंबर 5 पर अंबाती रायडू को इस टीम में चुना गया है. वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नंबर 6 पर रखा गया है. जोकि विकेटकीपर की भी भूमिका में नजर आने वाले हैं. हालांकि शिवम दुबे को जगह टीम में नहीं दी है.
रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ड्वेन ब्रावो, एल्बी मोर्केल
4 / 6नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा को मोहित शर्मा ने मौका दिया है. वहीं उनका साथ देने के लिए रविचंद्रन अश्विन को भी रखा गया है. इन दोनों की जोड़ी ने सीएसके के लिए कमाल किया है. वहीं तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में इस टीम में ड्वेन ब्रावो और एल्बी मोर्केल को भी रखा गया है.
दीपक चाहर
5 / 6वहीं तेज गेंदबाज के रूप में मोहित शर्मा ने सिर्फ दीपक चाहर को ही जगह दी है. हालांकि उनके पास आशीष नेहरा का भी विकल्प था. चाहर ने बहुत कम समय में ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन करके नाम कमाया है.
मोहित शर्मा ने चुनी सीएसके की ऑल टाइम प्लेइंग 11
6 / 6माइकल हसी, ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ड्वेन ब्रावो, एल्बी मोर्केल, दीपक चाहर.