लड़खड़ाती दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अचानक इस मैच विनर की वापसी का रास्ता हुआ साफ

Mitchell Starc Cleared By Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क को फिर से खेलने की मंजूरी दे दी है, और अब वो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए भारत आने को पूरी तरह तैयार हैं.

Delhi Capitals
1 / 7
Delhi Capitals

Mitchell Starc Cleared By Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क को फिर से खेलने की मंजूरी दे दी है, और अब वो इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए भारत आने को पूरी तरह तैयार हैं

विज्ञापन

कब लगी थी चोट?

कब लगी थी चोट?2 / 7

मिचेल स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया की गर्मियों के दौरान कोहनी और कंधे में चोट लग गई थी, जिसके चलते वो टीम से बाहर थे. उस समय उन्होंने एशेज सीरीज में 4-1 से मिली जीत में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' की परफॉर्मेंस देते हुए सभी 5 टेस्ट मैच खेले थे, और उसके बाद बिग बैश में सिडनी सिक्सर्स के लिए 5 मैचों में हिस्सा लिया था.

विज्ञापन

RR के खिलाफ वापसी!

RR के खिलाफ वापसी!3 / 7

उम्मीद है कि मिचेल स्टार्क भारत में मैदान पर अपनी फिटनेस और वर्कलोड बढ़ाएंगे. वो 2026 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं; ये मैच 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जाएगा. इसके बाद वो डीसी के बाकी बचे रेगुलर सीजन के मैचों और उसके बाद होने वाले किसी भी फाइनल मैच के लिए अवेलेबल रहेंगे.

टेबल में 5वें नंबर पर दिल्ली

टेबल में 5वें नंबर पर दिल्ली4 / 7

मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को 6 मुकाबलों में 3 जीत और 3 हार नसीब हुई है, और वह पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है. फिलहाल टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी हैं, जिन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन

एक महीने बाद मैदान में वापसी

एक महीने बाद मैदान में वापसी5 / 7

मिचेल स्टार्क की वापसी तकरीबन एक महीने बाद हुई है. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा था कि टूर्नामेंट से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर 'काफी गलतफहमियां' फैलाई जा रही हैं, और वो 'जितनी जल्दी हो सके' टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं.

मीडिया पर कसा था तंज

मीडिया पर कसा था तंज 6 / 7

स्टार्क ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'भारतीय मीडिया में अपनी पहुंच रखने वाले कुछ लोगों की राय और विचारों के बावजूद, मैं इस वक्त अपने कंधे और कोहनी की चोट का इलाज करवा रहा हूं. ऑस्ट्रेलियन समर के दौरान मुझे इस चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था. इन लोगों ने IPL में मेरी भागीदारी को लेकर कई बड़े-बड़े बयान दिए हैं. इन्होंने खिलाड़ियों के बारे में गलत जानकारी पर आधारित राय जाहिर की है, उन्हें तथ्यों के तौर पर पेश किया है, और यहां तक दावा किया है कि वो मेरे शरीर को मुझसे भी बेहतर समझते हैं.'

विज्ञापन

DC के लिए गुड न्यूज

DC के लिए गुड न्यूज 7 / 7

मिचेल स्टार्क की वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी राहत है. इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. जाहिर सी बात है कि उनके आने से डीसी की ताकत बढ़ जाएगी, और पिछड़ती टीम में ऑस्ट्रेलियन पेसर जान फूंकने की ताकत रखते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन