IPL 2026: फिट हुआ कोलकाता का 18 करोड़ी खिलाड़ी, टीम के लिए आई गुड न्यूज

आईपीएल 2026 में केकेआर खराब दौर से गुजर रही है. टीम को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. हालांकि अब टीम के लिए अच्छी खबर है. 18 करोड़ी खिलाड़ी फिट हो गया है.

Cricket News - 2026-04-06T204335.730
1 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. 3 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली कोलकाता को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है, जबकि टीम ने 2 मैच इस सीजन खेल लिए हैं. हालांकि अब टीम के लिए गुड न्यूज आई है.  

विज्ञापन

केकेआर का नहीं खुला खाता

केकेआर का नहीं खुला खाता2 / 6

केकेआर ने इस सीजन अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जबकि दूसरा मुकाबला टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. हालांकि टीम को दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

टीम के लिए आई गुड न्यूज

टीम के लिए आई गुड न्यूज3 / 6

खराब दौर से चल रही केकेआर के लिए गुड न्यूज आई है. टीम के स्टार खिलाड़ी मथीशा पथिराना फिट हो गए हैं और नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू भी कर चुके हैं.

घातक गेंदबाज से उम्मीदें

घातक गेंदबाज से उम्मीदें4 / 6

पथिराना अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी सटीक यॉर्कर की वजह से बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी होती है. ऐसे में वह केकेआर के लिए मुश्किल समय में कारगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

18 करोड़ में खरीदा गया था

18 करोड़ में खरीदा गया था5 / 6

केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ रुपये में आईपीएल ऑक्शन 2026 में खरीदा था. इससे पहले पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. लेकिन येलो आर्मी ने पथिराना को रिलीज कर दिया था.

आईपीएल 2022 से हिस्सा

आईपीएल 2022 से हिस्सा6 / 6

साल 2022 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे मथीशा पथिराना ने अब तक 32 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 47 विकेट लिए हैं. पिछले सीजन उन्होंने 12 मैच में 13 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन