'फालतू कहानियां मत बनाओ...', सूर्या को इम्पैक्ट प्लेयर बनाने पर मचा बवाल, तो MI के कोच ने आलोचकों को दिया करारा जवाब!
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के पहले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग किया. इसी फैसले की फैंस ने आलोचना की. अब महेला जयवर्धने ने सूर्या को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल करने का कारण बताया.

Suryakumar Yadav: IPL 2026 की शुरुआत मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ की. 14 साल बाद MI ने IPL का पहला मैच जीता. मुंबई के सामने 221 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य था लेकिन रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की ताबड़तोड़ साझेदारी ने जीत की राह आसान कर दी. मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट रहते मैच जीत लिया. इसमें सूर्यकुमार यादव बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले और इसी को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया. MI मैनेजमेंट की जमकर आलोचना हुई. अब कोच महेला जयवर्धने ने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
आलोचकों पर भड़के महेला जयवर्धने
2 / 6सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान हैं, इसके बावजूद वो MI की कप्तानी नहीं कर रहे हैं. कई लोगों का मानना था कि हार्दिक पांड्या कप्तान हैं, इसी वजह से सूर्या को बाहर रखा गया. महेला जयवर्धने ने उन लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि फालतू कहानियां नहीं बनाई जाएंगी. हमारा कैंप बहुत खुश है.'
सूर्यकुमार यादव की फिटनेस समस्या
3 / 6महेला जयवर्धने ने बताया कि सूर्या पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसी वजह उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया. उन्होंने कहा, 'सूर्यकुमार यादव कुछ अधिक दिनों का आराम लेकर टीम से जुड़े. उन्हें ग्रोइन में थोड़ी समस्या है. वो फील्डिंग जरूर कर रहे थे लेकिन मुझे लगता था कि इसके बाद वाले मैच में पांच दिनों का समय है. इसी वजह से मैं सिर्फ उन्हें ठीक होने का थोड़ा अधिक समय देना चाहता था.'
जोखिम नहीं उठाना चाहती मुंबई इंडियंस
4 / 6कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि सूर्यकुमार यादव मैदान पर जाना चाहते थे लेकिन वो जोखिम नहीं उठाना चाहते थे. उन्होंने कहा, 'सूर्या दो-तीन ओवर के लिए मैदान पर जाना चाहते थे लेकिन मैंने मना कर दिया. हमें सावधानियां बरतने की जरूरत है. इस सीजन में वो हमारे लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं. इसी वजह से ऐसे फैसले मैनेजमेंट को लेने पड़ते हैं.'
शार्दुल ठाकुर ने गेंद से मचाया तहलका
5 / 6मुंबई इंडियंस ने LSG से ट्रेड के जरिए शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया था. KKR के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके. उन्होंने खतरनाक दिख रहे अजिंक्य रहाणे, फिन एलन और कैमरून ग्रीन को आउट किया.
MI के लिए बल्ले से चमके रोहित-रिकेल्टन
6 / 6221 रनों का बड़ा लक्ष्य चेज करना आसान नहीं लग रहा था. हालांकि, रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी ने पहली गेंद से बड़े शॉट्स लगाना शुरू किया. रोहित ने 38 गेंदों में 78 रन ठोके, वहीं रयान 43 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने MI की जीत की नींव रखी.