लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम IPL 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है बाहर

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले 2 सीजन से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी के ऊपर दबाव भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

Lucknow Super Giants
1 / 6
Lucknow Super Giants

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनकी टीम को सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है. फ्रेंचाइजी लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में उनकी टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं. जिस अंदाज में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मैदान पर निराश किया है. उससे आईपीएल 2027 से पहले फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों को बाहर कर सकती है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 2 / 6

कप्तान ऋषभ पंत 27 करोड़ में बिके थे. जिसके बाद उन्होंने पिछले 2 सीजन में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब पंत को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह एडेन मार्करम को कप्तानी सौंपी जा सकती है.

विज्ञापन

अब्दुल समद

अब्दुल समद 3 / 6

युवा बल्लेबाज अब्दुल समद को भी फ्रेंचाइजी लंबे समय से बैक कर रही है, लेकिन वो भी टीम को बार-बार निराश कर रहे हैं. जिसके कारण ही अब उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है. समद को टीम से भी बाहर किया जा सकता है.

आवेश खान

आवेश खान 4 / 6

तेज गेंदबाज आवेश खान को भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने बहुत ज्यादा बैक किया है. हालांकि उसके बाद भी वो फ्रेंचाइजी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. ऐसे में आवेश को भी अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

मयंक यादव

मयंक यादव 5 / 6

स्पीड के लिए पहचाने जाने वाले मयंक यादव को भी फ्रेंचाइजी अब रिलीज करने के बारे में सोच सकती है. मयंक इंजरी के कारण अधिकतर समय बाहर ही रहते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें प्लेइंग 11 में नहीं मौका दे पाती है.

शाहबाज अहमद

शाहबाज अहमद 6 / 6

ऑलराउंडर शाहबाज अहमद की भी कुछ ऐसी ही स्थिति है. वो भी टीम के भरोसे पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. जिसके कारण ही शाहबाज को भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रिलीज करने का फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन