हार के बाद KKR कैप्टन अजिंक्य रहाणे को इस बात का अफसोस, कैसे हाथ से फिसला जीता हुआ मैच?
Ajinkya Rahane Praised Mukul Choudhary: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुकुल चौधरी की तारीफ की, जिन्होंने बिना किसी डर के 54 रनों की पारी खेली और मैच को फिनिश करके अपनी टीम, लखनऊ सुपरजायंट्स को 3 विकेट से जीत दिलाई.

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में राजस्थान के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था, लेकिन एलएसजी ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा था, अप्रैल को ऐसा लगा कि ये कीमत वसूल हो गई है.
2 / 6182 रनों का पीछा करते हुए मुकुल चौधरी ने एलएसजी के लिए मैच का रुख तब बदल दिया, जब बैटिंग लाइन-अप के सभी अहम खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे.इस अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने पहले आईपीएल अर्धशतक में 7 छक्के जड़े. मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए, रहाणे ने इसे एक 'निर्णायक' पारी बताया और ये बताने से इनकार कर दिया कि उनकी टीम से कहां चूक हुई.
3 / 6अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'मुझे लगा कि मुकुल (चौधरी) की पारी निर्णायक थी, जिस तरह से उन्होंने अपने शॉट्स खेले, वो बहुत बहादुर थे. लेकिन फिर भी, इस तरह के मैचों में, आप बहुत ज्यादा कमियां नहीं निकालना चाहते.'
4 / 6LSG को आखिरी 2 ओवरों में 30 रनों की ज़रूरत थी. कैमरन ग्रीन ने 16 रन दिए, जिससे आखिरी ओवर में समीकरण आसान हो गया. रहाणे को लगा कि 18वें ओवर तक सब कुछ कंट्रोल में था; हालांकि मुकुल चौधरी के जोरदार हमले के कारण मैच का रुख बदल गया. अजिंक्य रहाणे बोले, 'मुझे लगा कि 18 ओवर तक, हम बहुत अच्छा खेल रहे थे. आखिरी 2 ओवरों में, गेंदबाज़ी में थोड़ी-बहुत चूक हो सकती है. लेकिन इसका क्रेडिट मुकुल और उस साझेदारी को जाता है.'
5 / 6हालांकि बैटिंग के नजरिए से, टॉस हारने के बाद 181 रनों के कुल स्कोर से रहाणे संतुष्ट थे. उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि बैटिंग के लिहाज से, अंकी (रघुवंशी) और मेरे बीच, और फिर रोवमैन पॉवेल और (कैमरन) ग्रीन के बीच जो साझेदारी हुई, मुझे लगा कि इस विकेट पर 180–185 रन एक बहुत अच्छा स्कोर था.' उन्होंने कहा. 'बड़े शॉट्स खेलना आसान नहीं था. धीमी गेंदें रुककर आ रही थीं, और उन पर शॉट लगाना मुश्किल था. लेकिन आखिर में, मुझे लगा कि जिस तरह से उस बल्लेबाज (मुकुल) ने बैटिंग की, उसके लिए हमें उन्हें क्रेडिट देना चाहिए.'
6 / 6केकेआर ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है. तीन बार की चैंपियन टीम तीन मैच हार चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द होने से उन्हें एक प्वॉइंट मिला, जिसने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से ऊपर बनाए रखा है.