IPL में मुकुल चौधरी का बड़ा कारनामा, KKR के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेल बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

Mukul Chaudhary Records: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में LSG के 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेली और KKR के मुंह से जीत छीन ली. इस मैच विनिंग पारी के साथ ही मुकुल ने 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.

Mukul Chaudhary
1 / 7
Mukul Chaudhary

Mukul Chaudhary Records: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. लखनऊ के इस जीत के हीरो 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर KKR के जबड़े से जीत छीन ली. इस मैच विनिंग पारी के साथ ही मुकुल ने 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.  

विज्ञापन

मुकुल चौधरी ने LSG को जिताया हार हुआ मैच

मुकुल चौधरी ने LSG को जिताया हार हुआ मैच2 / 7

KKR के खिलाफ 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 54 रन चाहिए थे और सिर्फ 3 विकेट बचे थे. एक छोर पर आवेश खान थे, तो दूसरे छोर पर मुकुल चौधरी. 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे मुकुल ने मैच पलट दिया और सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की धमाकेदार पारी खेल LSG को लगभग हारे हुए मैच में जीत दिला दी. इस पारी में मुकुल ने 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी जड़े.

विज्ञापन

नंबर-7 पर LSG के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

नंबर-7 पर LSG के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के3 / 7

मुकुल चौधरी नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए LSG के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा (7) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी ने लखनऊ के लिए एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए थे.

रन चेज करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

रन चेज करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के4 / 7

मुकुल IPL में रन चेज के दौरान नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इससे पहले 2018 में ड्वेन ब्रावो ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे.

विज्ञापन

8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप

8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप5 / 7

मुकुल ने आवेश खान के साथ 8वें विकेट के लिए 54 रनों की अटूट साझेदारी की, जो IPL इतिहास में रन चेज के दौरान 8वें या उससे नीचे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई.

LSG ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था

LSG ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था6 / 7

लखनऊ ने मुकुल को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला, जिसमें उन्होंने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए. वहीं, दूसरे मैच में SRH के खिलाफ नाबाद 2 रन बनाए और अब तीसरे तीसरे मैच में नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. उन्होंने अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.66 की औसत और 164.70 के स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं.  

विज्ञापन

LSG ने दूसरी बार किया ये कमाल

LSG ने दूसरी बार किया ये कमाल7 / 7

लखनऊ सुपर जायंट्स ने KKR के खिलाफ मुकाबले में आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत दर्ज की. ये IPL इतिहास में दूसरी बार है जब लखनऊ की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की है. इससे पहले 2023 में RCB के खिलाफ 213 रन चेज करते हुए भी लखनऊ ने आखिरी गेंद पर 1 विकेट से मैच जीता था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन