IPL 2026 में कछुए की चाल से रन बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स, लिस्ट में KKR के 2 बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में अब तक टॉप-5 सलामी बल्लेबाजों ने सबसे कम औसत के साथ बल्लेबाजी की है. इस लिस्ट में सीएसके के अलावा, गुजरात टाइटंस और केकेआर के सलामी बल्लेबाज का नाम शामिल है.

Cricket News - 2026-04-23T213732.113
1 / 6

आईपीएल 2026 में लगभग आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं. कई टीमों का दमदार प्रदर्शन जारी है. अब तक कई बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी है. लेकिन 5 ऐसे भी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने धीमी बल्लेबाजी की है. यहां हम आईपीएल 2026 में सबसे धीमी औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले टॉप-5 सलामी बल्लेबाजों के बारे में बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़2 / 6

लिस्ट में पहला नाम सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का आता है. सीएसके को इस बार उनसे खासा उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया. गायकवाड़ ने अब तक खेले गए 7 मैच में 14.8 की औसत के साथ 104 रन बनाए हैं. उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया है.

विज्ञापन

फिन एलन

फिन एलन3 / 6

लिस्ट में दूसरा नाम केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का आता है. उन्होंने अब तक खेले गए 7 मैच में 16.2 की खराब औसत के साथ केवल 81 रन बनाए हैं. केकेआर के लिए वह दमदार प्रदर्शन करने में अब तक विफल हैं.

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन4 / 6

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले सुदर्शन ने अब तक 22. 5 की औसत के साथ 135 रन बनाए हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. उन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाए थे और आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे.

विज्ञापन

पाथुम निसांका

पाथुम निसांका5 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने भी इस सीजन काफी धीमी बल्लेबाजी की है. उन्होंने अब तक 22.7 की औसत के साथ 136 रन बनाए हैं. निसांका इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स के फैंस का दिल नहीं जीत पाए हैं.

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम अजिंक्य रहाणे का आता है, जिनकी खराब बल्लेबाजी और कप्तानी आलोचकों के निशाने पर है. रहाणे ने भी अब तक 24.8 की औसत के साथ 124 रन बनाए हैं. केकेआर इस सीजन अभी भी रहाणे से उम्मीद कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन