IPL में धाक जमाकर 'लेजेंड' कहलाए ये 5 विदेशी खिलाड़ी, भारतीय फैंस के दिल में बना ली जगह

Overseas Players Who Became IPL Legends: आईपीएल के इतिहास में में कुछ ऐसे बेहतरीन विदेशी सितारे देखने को मिले हैं जो आगे चलकर इस लीग के लेजेंड बन गए. इन प्लेयर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जमकर शोहरत और दौलत कमाई. आज अगर हम इन्हें आईपीएल के लेजेंड कहें तो शायद गलत नहीं होगा.

ABD
1 / 6
ABD

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई विदेशी क्रिकेटर्स ने अमिट विरासत छोड़ी है, जिसे भूला पाना नामुमकिन है. आइए आज हम ऐसे ही 5 आईपीएल लेजेंड का याद कर रहे हैं, जो भारतीय फैंस के दिलों में बस चुके हैं.

विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो 2 / 6

ड्वेन ब्रावो वेस्ट इंडीज के एक आईपीएल लेजेंड हैं, उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी. कुल 161 मैचों में, ब्रावो ने 1,560 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे, लेकिन कोई भी शतक नहीं लगा. बॉलर के तौर पर उन्होंने 183 विकेट हासिल किए हैं. वो 2008 से लेकर 2022 तक मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस जैसी टीमों का हिस्सा रहे.

विज्ञापन

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा 3 / 6

श्रीलंका के धाकड़ गेंदबाज लसिथ मलिंगा को 2008 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, और आगे चलकर वो इस लीग के सबसे कामयाब तेज गेंदबाजों में से एक बन गए. उन्होंने 122 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 88 रन बनाए और 170 विकेट लिए. अपनी जानलेवा यॉर्कर्स के लिए मशहूर मलिंगा कई सालों तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. मुंबई के अलावा वो किसी और टीम का हिस्सा नहीं बने.

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स 4 / 6

साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 184 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3 शतकों के साथ 5,162 रन बनाए. मैदान के चारों तरफ नए-नए शॉट खेलने की काबिलियत ने उन्हें इतना मशहूर किया कि वो 'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से जाने जाने लगे. साल 2008 से लेकर 2021 के बीच वो दिल्ली और बैंगलोर टीमों का हिस्सा रहे.

विज्ञापन

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड 5 / 6

कीरोन पोलार्ड को 2010 में मुंबई इंडियंस ने तकीबन 3.4 करोड़ रूपये में खरीदा था. इस लीग में पोलार्ड ने 189 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 3,412 रन बनाए, इसमें 16 अर्धशतक शामिल थे, लेकिन कोई भी शतक नहीं आया. एक बॉलर के तौर पर, उन्होंने 69 विकेट भी लिए और 2010 से 2022 तक 13 IPL सीजन खेले, और ये सभी सीजन उन्होंने सिर्फ मुंबई इंडियंस टीम के लिए ही खेले. 2022 के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर संन्यास ले लिया.

क्रिस गेल

क्रिस गेल 6 / 6

'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने आईपीएल में कई बात अपने प्रदर्शन से तहलका मचाया है. साल 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें तकरीबन 4 करोड़ रूपये में खरीदा, बाद में वो आरसीबी और पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रहें. उन्होंने 142 मैच खेले, जिनमें 4,965 रन बनाए और रिकॉर्ड 6 शतक जड़े, जो IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन