शतकवीरों का जलवा, 11 सेंचुरी से गूंजा IPL 2026, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2026 में अब तक 10 बल्लेबाजों ने 11 शतक बनाए हैं. सीएसके के एक बल्लेबाज ने ही इस सीजन 2 शतक ठोक दिए हैं. 11 शतकों से आईपीएल 2026 गूंज उठा है.

Cricket News - 2026-05-08T172457.627
1 / 11

आईपीएल 2026 में अब तक 50 मैच खेले जा चुके हैं. अब तक आईपीएल में बल्लेबाजों का ही जलवा ज्यादा देखने को मिला है, क्योंकि इस सीजन लगभग हर मैच में बड़े स्कोर बन रहे हैं और चेज भी हो रहे हैं. अब तक 10 बल्लेबाजों ने मिलकर 11 शतक ठोके हैं. सबसे पहला शतक आईपीएल 2026 में सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने ठोका था. आइए एक नजर सभी 11 शतकों पर डालते हैं.  

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन2 / 11

संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 का पहला शतक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ा था. उन्होंने 56 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इसके बाद संजू ने दूसरा शतक मुबंई इंडियंस के खिलाफ जड़ा, जब इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए थे.

विज्ञापन

क्विंटन डीकॉक

क्विंटन डीकॉक3 / 11

दूसरा शतक मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डिकॉक ने जड़ा था. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 60 गेंदों में 112 रनों की शानदार पारी खेलकर तहलका मचाया था.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा4 / 11

तीसरा शतक तिलक वर्मा ने जड़ा था. उन्होंने 45 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी. वह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे. उन्होंने जीटी के खिलाफ ये कारनामा किया था.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा5 / 11

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद में 68 गेंदों में 135 रन नाबाद बनाए थे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 10 छक्कों में डील की थी.

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन6 / 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में 100 रन बनाए थे. उन्होंने 172. 41 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 5 छक्के भी जड़े थे.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल7 / 11

पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल का तूफान आया था. उन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए 67 गेंदों में 152 रनों की नाबाद पारी खेली और आईपीएल इतिहास में बतौर भारतीय एक मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी8 / 11

वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रन बनाए थे. उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के जड़े थे. हालांकि सूर्यवंशी का शतक फीका पड़ गया था. ये मैच हैदराबाद ने अपने नाम किया था.

विज्ञापन

रियान रिकेल्टन

रियान रिकेल्टन9 / 11

रियान रिकेल्टन ने मुंबई के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 गेंदों में 123 रन बनाए थे. उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़े थे.

कूपर कोनोली

कूपर कोनोली10 / 11

कूपर कोनोली इस साल पंजाब के लिए खूब रन बना रहे हैं. उन्होंने 59 गेंदों में 107 रनों की नाबाद पारी हैदराबाद के खिलाफ खेली थी. हालांकि ये मैच पंजाब को गंवाना पड़ा था.

विज्ञापन

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श11 / 11

आईपीएल 2026 में अब तक आखिरी शतक मिचेल मार्श ने बनाया है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 56 गेंदों में 111 रन बनाए. उनके बल्ले से 9 चौके और 9 छक्के निकले थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन