BCCI क्यों बढ़ा रही है अजीत अगरकर का कार्यकाल? ODI WC 2027 से पहले सामने आई 3 बड़ी वजह

Team India: सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल एक साल बढ़ाने पर विचार कर रही है. बोर्ड की तरफ से ये फैसला क्यों लिया जा सकता है इसकी 3 प्रमुख वजह सामने आ रही हैं.

jacket (1) (6)
1 / 6

Ajit Agarkar Tenure Extended: आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार बीसीसीआई की तरफ से अगरकर के कार्यकाल को एक साल तक के लिए बढ़ाया जा रहा है. इस साल जून के महीने में उनका टेन्योर खत्म हो रहा है जो कि अब बढ़ने के बाद साल 2027 तक का हो जाएगा.

विज्ञापन

क्या होगा टीम इंडिया का अगला टारगेट?

क्या होगा टीम इंडिया का अगला टारगेट?2 / 6

आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप होगा तो वहीं साल 2028 में होने वाला ओलंपिक भी भारत के निशाने पर रहेगा. ऐसे में अजीत अगरकर के लिए आगे भी चुनौती भरपूर रहेंगी. 

विज्ञापन

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

आधिकारिक ऐलान का इंतजार3 / 6

रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार ऐसा होने जा रहा है. हालांकि अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में हर किसी की मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि बोर्ड की तरफ से ये फैसला क्यों लिया जा सकता है. आइए जानते हैं 3 प्रमुख कारण.

एक के बाद एक ट्रॉफी

एक के बाद एक ट्रॉफी4 / 6

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार नजर आ रहा है. उनकी कार्यकाल में टीम इंडिया ने 3 आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं. साल 2024 और 2026 में टी20 विश्व कप के खिताब तो वहीं साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी.

विज्ञापन

निशाने पर होगा वनडे विश्व कप 2027

निशाने पर होगा वनडे विश्व कप 20275 / 6

टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के निशाने पर अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप होगा. इसके लिए ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में मैनेजमेंट अजीत अगरकर को हटाकर किसी और को नहीं लाना चाह रहा है. ऐसे में उनका कार्यकाल बढ़ाने के बारे में विचार हो रहा है.

मुश्किल फैसले लेने के काबिल

मुश्किल फैसले लेने के काबिल6 / 6

अजीत अगरकर कभी भी मुश्किल परिस्थितियों में फैसला लेने में बिल्कुल घबराते नहीं हैं. इस बात को वो बीते कुछ सालों में साबित करते आ रहे हैं. इससे टीम में उथल पुथल जरूर मची है लेकिन टीम के 3 खिताब भी अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन