DC vs PBKS: केएल राहुल का ऐतिहासिक धमाका, 150 रन की पारी से उड़ाए पंजाब के होश

KL Rahul: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर समा बांध दिया. पंजाब के गेंदबाजों की उन्होंने हवा निकाल दी. अब राहुल की पारी क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है.

Cricket News - 2026-04-25T174206.760
1 / 6

KL Rahul: आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि 10 रनों के स्कोर पर उन्हें जीवनदान मिला था. इसके बाद वह और घातक हो गए और शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी. राहुल की पारी अब चर्चा में आ गई है.  

विज्ञापन

राहुल का बड़ा धमाका

राहुल का बड़ा धमाका2 / 6

शुरुआत से ही केएल राहुल ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी थी और अपनी बल्लेबाजी से संदेश दे दिया था कि वह इस मैच में रुकने वाले नहीं हैं. उन्होंने आज अपनी बेहतरीन लय दिखाई और पंजाब के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे.

विज्ञापन

152 रनों की शानदार पारी

152 रनों की शानदार पारी3 / 6

केएल राहुल ने इस मैच में 47 गेंदों में शतक पूरा किया. इसके बाद वह नहीं रुके और 67 गेंदों में 152 रनों की पारी खेली. राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली और दिल्ली के लिए दमदार शतक जमाया. उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के अपने नाम किए.

ठोका छठा शतक

ठोका छठा शतक4 / 6

राहुल ने आईपीएल में अपना छठा शतक पूरा किया, जबकि इस सीजन ये उनका पहला शतक है. केएल राहुल तीन टीमों के लिए आईपीएल में शतक बना चुके हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स, एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतकीय पारी खेली है.

विज्ञापन

150 रनों की ऐतिहासिक पारी

150 रनों की ऐतिहासिक पारी5 / 6

केएल राहुल आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में 150 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाया था. इसके अलावा केएल राहुल ने आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर तीसरा शतक लगाया. वह अब क्विंटन डी कॉक, संजू सैमसन के क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 3 शतक अपने नाम किए हैं.

ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा6 / 6

राहुल अपनी दमदार पारी के दम पर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा चुके हैं. वह आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 351 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन