KKR vs RR: कोलकाता के खिलाफ ऐसी हो सकती है राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11, बदलाव होना मुश्किल

IPL 2026 KKR vs RR: कोलकाता के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. इस मैच में टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसी हो सकती है RR की प्लेइंग 11

jacket (1) (3)
1 / 6

KKR vs RR: रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार लय में नजर आ रही है. टीम ने इस सीजन अब तक खेले 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है. इसी के साथ 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. तो वहीं दूसरी तरफ केकेआर की टीम अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है. केकेआर के खिलाफ मैच में राजस्थान किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

जायसवाल और सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

जायसवाल और सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ही ओपनिंग करेंगे. दोनों खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. जायसवाल 184 रन बना चुके हैं तो वहीं सूर्यवंशी के नाम 200 रन हैं.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर दिख रहा घातक

मिडिल ऑर्डर दिख रहा घातक3 / 6

राजस्थान का मिडिल ऑर्डर बेहद ही घातक नजर आ रहा है. टीम में ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर और डोनोवान फरेरा जैसे बड़े नाम हैं, जो कि फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं.

स्पिनर कर रहे बड़ा कमाल

स्पिनर कर रहे बड़ा कमाल 4 / 6

इस साल टीम के साथ जुड़े लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं तो वहीं रवींद्र जडेजा का फॉर्म भी अच्छा दिख रहा है. पर्पल कैप की रेस में बिश्नोई पांचवें नंबर पर बने हुए हैं. उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 9 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 115 / 6

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर बनेगा ये खिलाड़ी

इम्पैक्ट प्लेयर बनेगा ये खिलाड़ी6 / 6

धाकड़ तेज गेंदबाज संदीप शर्मा इस मैच में टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन