रोहित-हार्दिक हुए इग्नोर, धोनी को मिली कप्तानी... केविन पीटरसन ने चुनी IPL की ऑल-टाइम प्लेइंग 11

Kevin Pietersen All Time IPL Playing 11: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले केविन पीटरसन ने ऑल-टाइम प्लेइंग 11 चुनी. उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को जगह नहीं दी.

ROhit Virat Hardik Kevin
1 / 7

Kevin Pietersen All Time IPL Playing 11: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इस बड़े टूर्नामेंट के आयोजन में कुछ दिन बचे हैं और हर क्रिकेट एक्सपर्ट IPL 2026 की बात कर रहा है. हाल ही में केविन पीटरसन से IPL की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 के बारे में पूछा गया. उन्होंने जबरदस्त टीम बनाई, लेकिन रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को इग्नोर कर दिया. आइए केविन पीटरसन की ऑल-टाइम IPL प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

किसे चुना ओपनर?

किसे चुना ओपनर?2 / 7

ओपनर के रूप में केविन पीटरसन को क्रिस गेल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा में से चुनने के लिए कहा गया. उन्होंने क्रिस गेल और विराट कोहली का नाम लिया. उन्होंने IPL के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा को इग्नोर कर दिया.

विज्ञापन

किसे दी मिडल ऑर्डर में जगह?

किसे दी मिडल ऑर्डर में जगह?3 / 7

केविन पीटरसन को एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड में से तीन मिडल ऑर्डर खिलाड़ी चुनने थे. उन्होंने सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स के रूप में दो ही खिलाड़ी चुने.

केविन पीटरसन ने धोनी को बनाया कप्तान

केविन पीटरसन ने धोनी को बनाया कप्तान4 / 7

केविन पीटरसन ने बिना कोई नाम सुने एमएस धोनी को अपनी ऑल-टीम IPL प्लेइंग 11 में जगह दे दी. उन्होंने धोनी को कप्तान और विकेटकीपर बनाया. इसके अलावा उन्हें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना.

विज्ञापन

पीटरसन ने तीन ऑलराउंडर्स को दी जगह

पीटरसन ने तीन ऑलराउंडर्स को दी जगह5 / 7

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और रवींद्र जडेजा को स्क्वाड में जगह दी. उनके अनुसार तीनों ही मैच विनर हैं और किसी को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता था.

किन तीन गेंदबाजों को पीटरसन ने चुना?

किन तीन गेंदबाजों को पीटरसन ने चुना?6 / 7

केविन पीटरसन को राशिद खान, हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल में से एक स्पिनर चुनना था. उन्होंने बिना एक सेकेंड गंवाए चहल का नाम लिया और यह भी बताया कि उन्हें रिलीज करना RCB की सबसे बड़ी गलती थी. उन्होंने दो तेज गेंदबाजों के रूप में लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को जगह दी.

विज्ञापन

केविन पीटरसन की ऑल-टाइम IPL प्लेइंग 11

केविन पीटरसन की ऑल-टाइम IPL प्लेइंग 117 / 7

क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी, सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, आंद्रे रसेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन