वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी के घर में मिली लाश, क्रिकेट जगत में मच गया हड़कंप

1996 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ी के घर में लाश मिली है, जिसके बाद वह पूरी दुनिया में चर्चा में आ गए. बताया जा रहा है कि उनके घर पर कपिला चंद्रासेना ने खुदकुशी कर ली.

Cricket News - 2026-05-08T211546.365
1 / 6

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा अचानक चर्चा में आ गए हैं. श्रीलंका की मीडिया के अनुसार उनके घर पर लाश मिली है, जिससे पूरा माहौल बदल गया. अरविंद डी सिल्वा ने 1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे.  

विज्ञापन

अरविंद डी सिल्वा के घर में मिली लाश

अरविंद डी सिल्वा के घर में मिली लाश2 / 6

अरविंद डी सिल्वा के घर कपिला चंद्रासेना की लाश मिली है. कपिला श्रीलंका एयरलाइंस के सीईओ थे. उन्हें डी सिल्वा के घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया. जांच में पता चला की वह मर चुके हैं, जिसके बाद बवाल मच गया.

विज्ञापन

अरविंद डी सिल्वा के रिश्तेदार थे कपिला चंद्रासेना

अरविंद डी सिल्वा के रिश्तेदार थे कपिला चंद्रासेना3 / 6

कपिला चंद्रासेना और अरविंद डी सिल्वा दोनों रिश्तेदार हैं. बताया जा रहा है कि चंद्रासेना ने अरविंद डी सिल्वा के घर जाकर खुदकुशी कर ली. कपिला चंद्रासेना के खिलाफ घूसखोरी का केस चल रहा था. उनपर 2.3 बिलियन यूएस डॉलर की डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था.

गिरफ्तारी का वारंट हुआ था जारी

गिरफ्तारी का वारंट हुआ था जारी4 / 6

हाल ही में कोलंबो चीफ मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. हालांकि इसके बाद वह 7 मई को अरविंद डी सिल्वा के घर पहुंचे और खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

महान बल्लेबाजों में से एक

महान बल्लेबाजों में से एक5 / 6

अरविंद डी सिल्वा श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए खूब रन बनाए हैं. 93 टेस्ट मैच में डी सिल्वा ने 6361 रन बनाए थे. इसके अलावा 308 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 34.90 की औसत के साथ 9284 रन बनाए थे.

वर्ल्ड कप 1996 में यादगार प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 1996 में यादगार प्रदर्शन6 / 6

1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 448 रनों का योगदान दिया था, जिसकी बदौलत श्रीलंका ने खिताब भी जीता था. फाइनल मुकाबले में भी डी सिल्वा ने श्रीलंका के लिए शतकीय पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी और खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन