T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ‘अमर’ हो गया जसप्रीत बुमराह का नाम, लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ बनाया ये रिकॉर्ड
T20 World Cup: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन कर छाप छोड़ी है. इसी के साथ टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है कि उनका नाम टी20 विश्व कप के इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो चुका है.

T20 World Cup: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए ये टी20 विश्व कप बेहद ही शानदार रहा. वो हर मैच में टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों में 28 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ वो वरुण चक्रवर्ती के साथ टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. फाइनल के मैच में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम को पूरी तरह से पस्त कर दिया. इसी के साथ उन्होंने अपना नाम टी20 विश्व कप के इतिहास में अमर कर लिया है. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस अद्भुत रिकॉर्ड के बारे में.
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
2 / 6जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 वाले विश्व कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे और इस विश्व कप में भी उन्होंने ये ही कमाल दोहराया है. वो अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट
3 / 6टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह ने 14 विकेट अपने नाम किए हैं. उनके साथ-साथ वरुण चक्रवर्ती ने भी इतने ही विकेट हासिल किए हैं. दोनों टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे लेकिन बुमराह ने वरुण की तुलना में एक मुकाबला कम खेला है.
लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
4 / 6उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है. बुमराह के नाम अब टी20 विश्व कप के इतिहास में 5.66 की इकॉनमी से 40 विकेट हो गए हैं तो वहीं मलिंगा के नाम टी20 विश्व कप में 38 विकेट हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्खिया का नाम है.
नॉकआउट में 4 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज
5 / 6जसप्रीत बुमराह ने फाइनल के मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 15 रन खर्च किए और 4 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ वो टी20 विश्व कप के नॉकआउट में 4 विकेट हॉल हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं. इससे पहले कोई भी तेज गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया था.
नॉकआउट में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा
6 / 6श्रीलंका के अजंता मेंडिस और पाकिस्तान के शादाब खान टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं लेकिन दोनों ही स्पिन गेंदबाज हैं. मेंडिस ने साल 2012 के फाइनल में ये कमाल किया था तो वहीं शादाब खान ने साल 2021 में खेले सेमीफाइनल में 4 विकेट चटकाए थे.