T20 World Cup के तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव! सामने आया फ्यूचर प्लान
T20 World Cup: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह अब नए रोल में नजर आने वाले हैं. साल 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. क्या होगा ये बदलाव आइए जानते हैं.

Jasprit Bumrah Future Plan: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीत के बाद अब आगे की तैयारी शुरू कर दी है. हेड कोच गौतम गंभीर भी साफ कर चुके हैं कि टीम का अगला लक्ष्य साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप होगा. इसके लिए जसप्रीत बुमराह के फ्यूचर प्लान में भी बड़ा बदलाव होना तय होने जा रहा है.
टीम के सबसे अहम गेंदबाज
2 / 6जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े एसेट बन चुके हैं. ऐसे में उनका वर्कलोड मैनेजमेंट सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह के प्लान में बदलाव किए जाएंगे.
वनडे पर ज्यादा ध्यान देंगे बुमराह
3 / 6पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार साल 2027 में होने वाले विश्व कप को देखते हुए ज्यादा वनडे मैच खेलेंगे तो वहीं टी20 सीरीज में हिस्सा कम लेंगे. वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया उनको पूरी तरह से तैयार करना चाहती है.
बुमराह के पास कितना समय
4 / 6साल 2027 में वनडे विश्व कप का आयोजन नामीबिया और साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा. इसकी शुरुआत अक्टूबर के महीने में हो सकती है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह के पास खुद को तैयार करने के लिए 18 महीनों का समय है.
टी20 में बुमराह का बेहतरीन प्रदर्शन
5 / 6टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उनका औसत 12.43 का रहा. साल 2024 के टी20 विश्व कप में भी वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
वनडे में कैसा है बुमराह का प्रदर्शन?
6 / 6जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए हर फॉर्मेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने खेले 89 मैचों में 149 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी 4.59 तो वहीं औसत 23.55 का रहा है. वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाएंगे.