टेबल टूटी, बरसे लात-घूंसे...WWE रिंग में Roman Reigns का हाल बेहाल, 'भाई' ने की जमकर पिटाई

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स दिखे. रोमन रेंस एक बार फिर हालत खराब हो गई. जेकब फाटू ने उनके ऊपर खतरनाक हमला किया. आइए आपको बताते हैं कि उनके सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 6
WWE Raw

Roman Reigns WWE Raw: WWE Backlash 2026 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड शानदार रहा. वहां पर मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. एक बार फिर पंगा देखने को मिला. रेंस की हालत खराब हो गई. रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. रेंस के टाइटल रन की शुरूआत हो गई है. हालांकि, एक फेमस स्टार ने उनकी हालत खराब कर रखी है.

विज्ञापन

Backlash 2026 में होगा बड़ा मैच

Backlash 2026 में होगा बड़ा मैच2 / 6

WWE Backlash 2026 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए बड़ा मैच होने वाला है. रोमन रेंस अपने टाइटल को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. फाटू को पहली बार वर्ल्ड टाइटल मैच मिला है. उन्हें रोमन के खिलाफ बड़ा पुश दिया गया है.

विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में हुआ बवाल

कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में हुआ बवाल3 / 6

Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. वहां पर रेंस ने कहा कि फाटू ने उनकी बेइज्जती की है. रेंस ने अपनी तारीफ की और कहा कि उन्होंने सबकुछ कमाया है. फाटू ने रोमन से कह दिया कि वो उनका सबकुछ लेकर रहेंगे और उनकी हालत खराब करेंगे.

जेकब फाटू ने किया हमला

जेकब फाटू ने किया हमला4 / 6

जेकब फाटू ने रोमन रेंस के ऊपर टोंगन डेथ ग्रिप मूव लगाया. रेंस ने इसका काउंटर किया. वो कुछ देर तक फाटू पर हावी रहे. रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच लगाया, लेकिन मामला उल्टा हो गया. फाटू ने उन्हें टोंगन डेथ ग्रिप लगाकर टेबल पर पटक दिया. इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे भी बरसे.

विज्ञापन

फाटू ने किया कॉन्ट्रैक्ट साइन

फाटू ने किया कॉन्ट्रैक्ट साइन5 / 6

जेकब फाटू काफी खूंखार लग रहे हैं. उन्होंने रेंस को टेबल पर पटका और फिर गजब के अंदाज में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. रोमन ने पहले ही कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिए थे. फाटू ने दावा कर दिया है कि वो रोमन को बैकलैश में धराकर कर उनसे चैंपियनशिप छीन लेंगे.

लगातार दूसरे हफ्ते फाटू का बवाल

लगातार दूसरे हफ्ते फाटू का बवाल6 / 6

पिछले हफ्ते भी रोमन रेंस के ऊपर जेकब फाटू ने अटैक किया था. इस बार लगा कि रोमन बदला लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रोमन ने फाटू को धराशाई करने की पूरी कोशिश की. फाटू ने जबरदस्त अंदाज में काउंटर कर उन्हें तहस-नहस कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन