IPL 2026: ईशान किशन ने ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक, RR की गेंदबाजी को किया तहस नहस

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन भी किया है.

Cricket News - 2026-04-13T203942.111
1 / 6

Ishan Kishan Half Century IPL 2026: आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हो रही है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. हालांकि इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अर्धशतकल अपने नाम कर लिया.  

विज्ञापन

हैदराबाद को मिली खराब शुरुआत

हैदराबाद को मिली खराब शुरुआत2 / 6

हैदराबाद को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. वह गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया.

विज्ञापन

ईशान किशन की शानदार पारी

ईशान किशन की शानदार पारी3 / 6

ईशान ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. खास बात ये है कि उन्होंने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया.  उन्होंने 44 गेंदों में शानदार 91 रनों की पारी खेली. ईशान ने इस दौरान 8 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए.

पहले मैच में भी उड़ाया था गर्दा

पहले मैच में भी उड़ाया था गर्दा4 / 6

ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इस सीजन आरसीबी के खिलाफ अपने पहले मैच में ईशान ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 27 रन बनाए थे.

विज्ञापन

हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है

हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है5 / 6

इस सीजन अब तक हैदराबाद का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम ने अब तक खेले गए 4 मैच में 1 जीत हासिल की है. हालांकि दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक खेले गए सभी 4 मैचों को अपने नाम किया है.

ईशान का शानदार करियर

ईशान का शानदार करियर6 / 6

ईशान ने अब तक आईपीएल में 124 टी-20 मैच में 29.54 की औसत के साथ 3161 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 18 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन